Home
News

लॉन्च के पहले क्यों लीक होते हैं स्मार्टफोन के राज !

By Neha

स्मार्टफोन मार्केट ग्लोबल लेवल पर तेजी से डेवलप हो रहा है और हर रोज नए फोन लॉन्च हो रहे हैं। कंपनियां हर रोज पहले से बेहतर फीचर्स के साथ फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च कर रही हैं। कंपनी लॉन्च से पहले अपने डिवाइस को लेकर यूजर्स के बीच सस्पेंस बरकरार रखना चाहती हैं, लेकिन अक्सर इन फोन्स को लेकर लीकर रिपोर्ट सामने आ जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है ? लॉन्च के कुछ दिनों पहले कैसे इन फोन के फीचर्स और डिजाइन जैसी जानकारियां लीक हो जाती हैं ? क्या ये पब्लिसिटी स्टंट होता है या वाकई ये डिटेल लीक होते हैं ? यहां हम इन सभी सवालों पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।

लॉन्च के पहले क्यों लीक होते हैं स्मार्टफोन के राज !

कैसे लीक हो जाती हैं जानकारियां-

आपको बता दें कि स्मार्टफोन का निर्माण लार्ज स्केल पर होता है। इसकी मेकिंग में ये कई स्टेप जैसे मैन्यूफैक्चरिंग, असेंबल, शिपिंग प्रोसेस से गुजरता है। ऐसे में कई बार मध्य में काम करने वाले लोग या इसकी मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े लोग ही इस तरह की जानकारियां लीक कर देते हैं।

रियल लीक रिपोर्ट-

रियल लीक रिपोर्ट जो सामने आती हैं, वह कंपनी के इंटरनल सोर्स ही ऐसी लीक होती हैं। इसके अलावा रिटेल सेलर और शिपिंग डीलर्स भी ऐसा काम करते हैं। लोग थर्ड पार्टी से पैसों के लिए इन्हें लीक कर देते हैं। कई बार कुछ लीक बस यूं ही कर दिए जाते है।

पब्लिसिटी स्टंट-

आपको शायद यकीन न हो, लेकिनकुछ कंपनियां लीक रिपोर्ट के जरिए पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश करती हैं। हालांकि सभी स्मार्टफोन कंपनी ऐसा नहीं करती हैं। इन कंपनी का मकसद लॉन्च के पहले खबरों में आना होता है।

क्या कुछ लीक होता है-

बता दें कि लीक में कई बार कैमरा लेंस, डिजाइन, रैम जैसी अहम जानकारियां भी लीक हो जाती हैं। हालांकि इसका नुकसान तो नहीं होता है, लेकिन कंपनी लॉन्च के पहले जो सस्पेंस बनाए रखना चाहती है, वो काफी हद तक खत्म हो जाता है। कुछ कंपनियों के रिटेल बॉक्स लॉन्च के पहले लीक हो जाते हैं, जिनमें फीचर्स और स्पेक्स लीक हो जाते हैं। दूसरे तरीके से लीक में सिर्फ मॉडल की इमेज लीक हो जाती है, जिससे फोन की डिजाइन और स्क्रीन साइज कलर वेरिएंट के बारे में पता चल जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Why Smartphones features Leaked Before Launch. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X