पब्लिक वाई-फाई यूज करते हुए कहीं आप भी तो नहीं करते ये 5 बढ़ी गलतियां..!!
वाई-फाई का प्रयोग हर कोई करता है। इन दिनों आधे से ज्यादा काम के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है। हमारे गैजेट्स स्मार्टफोन, लैपटॉप या कंप्यूटर की ही तरह इंटरनेट भी हमारी एक अहम जरुरत बन चुका है। घर के अंदर हों या बाहर इंटरनेट जरुरी है। इस पर यदि कहीं पब्लिक वाई-फाई का प्रयोग करने को मिले तो हम पीछे नहीं हटते। एअरपोर्ट, होटल, मॉल आदि स्थानों पर उपलब्ध पब्लिक वाई-फाई का प्रयोग सभी लोग शौक से करते हैं।
फ्री वाई-फाई का यह विकल्प हर किसी को लुभाता है और हो भी क्यों न इसके जरिए हम जब तक चाहें ऑनलाइन रह सकते हैं वो भी बिना किसी चार्ज के। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पब्लिक वाई-फाई का प्रयोग कितना रिस्की हो सकता है..?
जी हां! पब्लिक वाई-फाई का प्रयोग करने से हम कई परेशानियों को न्योता देते हैं जैसे सिक्योरिटी थ्रेट व पर्सनल डाटा के हैक होने का डर व और भी काफी कुछ। लेकिन कुछ टिप्स फॉलो कर आप इन गलतियों को दोहराने से बाख सकते हैं।
नीचे स्लाइडर में देखें ये पांच बढ़ी गलतियाँ जो हम अक्सर पब्लिक वाई-फाई के इस्तेमाल के दौरान करते हैं-
पब्लिक वाई-फाई यूज करते हुए न करें ये गलतियाँ!
पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन बैंकिंग या शॉपिंग करना एक बढ़ा रिस्क है। हालांकि बैंक यूजर की डिटेल्स को सुरक्षित रखने के लिए एन्क्रिप्शन का प्रयोग करते हैं लेकिन कुछ पब्लिक वाई-फाई एन्क्रिप्टेड नहीं होते हैं और इससे डाटा हैक होने का अधिक खतरा होता है।
इससे बचने के लिए आपको ऑनलाइन बैंकिंग घर या ऑफिस का नेटवर्क इस्तेमाल करना चाहिए। यदि किसी इमरजेंसी में ऑनलाइन बैंकिंग आपको इन दोनों स्थानों के अलावा कहीं और करनी पढ़े तो कोशिश करें कि आप अपने फोन का डाटा प्रयोग करें।
पब्लिक वाई-फाई यूज करते हुए न करें ये गलतियाँ!
पब्लिक वाई-फाई की स्पीड काफी अधिक होती है। लेकिन आपके फोन का नेटवर्क कनेक्शन इन पब्लिक वाई-फाई से अधिक तेज होता है।
पब्लिक वाई-फाई यूज करते हुए न करें ये गलतियाँ!
आपका डिवाइस यदि सिक्योर नहीं है तो यह एक खतरे की घंटी हैं और साथ ही हैकर्स के लिए दावत। अपने पीसी व स्मार्टफोन को एंटी वायरस से सुरक्षित बनाए रखें।
पब्लिक वाई-फाई यूज करते हुए न करें ये गलतियाँ!
पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क का अधिक प्रयोग सही नहीं होता। बिना पासवर्ड वाले फ्री वाई-फाई से डाटा चोरी होने का अधिक खतरा होता है। इससे बचे रहने के लिए कम से कम पब्लिक वाई-फाई का प्रयोग करें। यदि पब्लिक वाई-फाई की जरुरत पड़ती है तो कोशिश करें कि फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन न करें।
पब्लिक वाई-फाई यूज करते हुए न करें ये गलतियाँ!
पब्लिक वाई-फाई का प्रयोग कर सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करना आपके डिवाइस को असुरक्षित बनाता है। ऐसे में मालवेयर इन्फेक्शन का खतरा अधिक होता है।


Click it and Unblock the Notifications







