क्यों बेहतर है ड्युल सिम से सिंगल सिम स्मार्टफोन
भारतीय मोबाइल बाजार में इस समय ड्युल सिम स्मार्टफोन का क्रेज है, सिंगल सिम के अलावा कंपनियां ड्युल सिम स्मार्टफोन भी बाजार में लांच कर रही हैं। हालाकि ज्यादातर लोग ड्युल सिम फोन की लेना पसंद करते हैं, कारण थोड़े पैसे और लगाकर दो सर्विस प्रयोग कर सकते हैं, वो भी जब हर जगह सिगनल कनेक्टीविटी और महंगे डेटा टैरिफ प्लान से झूझना पड़े।
लेकिन क्या सिंगल सिम के मुकाबले ड्युल सिम फोन लेना सच में फायदेमंद हैं। इसका मतलब ये नहीं कि ड्युल सिम फोन लेने ही नहीं चाहिए। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे कारण जिनकी वजह से सिंगल सिम फोन ड्युल सिम फोन से ज्यादा बेहतर हैं।
1
फोन में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, मोबाइल डेटा के अलावा ढेरों सेटिंग रहती है। ड्युल सिम फोन में आप चाहें मैसेज लिखिए या फिर आपको कॉल करनी हो हमेशा सिम सलेक्ट करना पड़ता है जो किसी को भी परेशान कर सकता है।
2
इस बात में कोई शक नहीं कि सिंगल सिम से ज्यादा बैटरी ड्युल सिम फोन में खर्च होती है, अगर टेक्नीकली इसे समझा जाए तो फोन में एक की जगह दो सिगनल कनेक्ट रहते हैं वहीं अगर किसी सिम में कम सिगनल आ रहे हैं तो फोन को उसे सर्च करने में ज्यादा पॉवर की जरूरत पड़ती है।
3
दो सिम होने की वजह से हमेशा आप बेफ्रिक होकर नहीं चल सकते है जैसा ही पहले ही हम आपको बता चुके है ड्युल सिम बैटरी सिंगल सिम के मुकाबले ज्यादा खर्च होती है। तो अगर आपके फोन में बैटरी ही नहीं है तो फिर दो सिम किस काम के।
4
अगर आप डिसाइड ही कर चुके है कि ड्युल सिम फोन लेना है तो आपके पास सिंगल सिम के मुकाबले अपनी पसंद की डिवाइस चुनने का कम ही ऑप्शन उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








