Home
News

आपको भारत में Motorola फोन क्यों खरीदना चाहिए ?, यहां जानें

टेक कंपनी Motorola अपने ग्राहकों के लिए हमेशा कम बजट में प्रीमियम फैसलिटी देने की कोशिश करती है। ब्रांड ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ऐसे प्रोडक्ट्स पेश किए हैं, जो बजट में होने के बाद भी यूजर्स को प्रीमियम सुविधाओं का एक्सपीरियंस करती हैं।

आज हम इस आर्टिकल में इस बात पर चर्चा करेंगे कि, मोटोरोला फोन किन कारणों से अलग हैं और इसे क्यों खरीदना चाहिए। इसके साथ ही यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि, आखिर किन सुधारों के साथ भारत में इनकी बाजार स्थिति को और बेहतर की जा सकती है।

आपको भारत में Motorola फोन क्यों खरीदना चाहिए ?, यहां जानें

सबसे पहले आपको बता दें, मोटोरोला के फोन हल्के डिजाइन में आते हैं। जिससे यूजर इसे इजली लंबे समय तक पकड़ सकता है। साथ ही इसे कहीं भी ले जाना और ले आजा काफी आरामदायक होता है। जो इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बनाता है।

इसके साथ ही मोटोरोला फोन्स में आपको ज्यादातर pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो अपनी कीमत में एक अलग विजुअल अनुभव ऑफर करता है। LCD पैनल के मुकाबले pOLED डिस्प्ले डार्क ब्लैक करल, हाई कंट्रास्ट अनुपात और बेहतर ऊर्जा दक्षता प्रदान करते हैं। जो इन्हें गेमिंग और रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है। बता दें, pOLED टेक्नोलॉजी अन्य डिस्प्ले की तुलना में अधिक टिकाऊ होती है।

मोटोरोला फोन्स की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी निर्माण गुणवत्ता यानी (Build Quality) है। मोटोरोला के फोन अपनी बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। कंपनी दूसरे अन्य ब्रांड की तरह सामान्य ग्लास-बैक या प्लास्टिक-बैक डिजाइन के बजाय वीगन लेदर सामग्री वाले फोन ऑफर करती है। जो न केवल प्रीमियम टच से जोड़ता है, बल्कि टिकाऊपन भी बढ़ाता है।

इसके अलावा कंपनी के लगभग सभी मिड-सेगमेंट वाले फोन्स और फ्लैगशिप मोटोरोला फोन IP रेटिंग से लैस होते हैं। यानी कि धूल और पानी से वे सुरक्षित हैं। मोटोरोला के फोन्स में वायरलेस चार्जिंग एक प्रीमियम फीचर है, जो धीरे-धीरे मिड-रेंज डिवाइस में भी आ रहा है। ब्रांड वायरलेस चार्जिंग फैसलिटी ऑफर करती है, जिससे यूजर अपने फोन को प्लग इन किए बिना भी इजली चार्ज कर सकता है।

बात अब कैमरे की करेंगे। मोटोरोला के मिड-रेंज स्मार्टफोन में अब ट्रिपल कैमरा सिस्टम है, जिसमें ऑटोफोकस के साथ टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस शामिल होते हैं।

हालांकि, कुछ कारण ऐसे भी है, जिससे लोग इसे खरीदने से पहले कई बार सोचते हैं। जिनमें इसकी सीमित उपलब्धता और औसतन कम कैमरा परफॉर्मेंस भी है। दरअसल मिड-रेंज सेगमेंट में ज्यादातर स्मार्टफोन मेकर कंपनियों ने स्मार्टफोन कैमरों के लिए उच्च मानक तय किए हैं।

लेकिन मोटोरोला उस स्तर पर प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाता। हालांकि मोटोरोला अच्छा कैमरा हार्डवेयर ऑफर करता है, लेकिन ऑप्टिमाइजेशन और अच्छी तरह से डिजाइन किए गए कैमरा ऐप की कमी इसे पीछे रखती है।

इसके अलावा भारत में मोटोरोला के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक इसकी सीमित उपलब्धता है। मोटोरोला के फोन मुख्य रूप से फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर पर ही उपलब्ध होते हैं, जिससे यूजर के लिए लेटेस्ट मॉडल लेना काफी मुश्किल हो जाता है।

हालांकि, निर्माण गुणवत्ता से लेकर डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर के मामले में मोटोरोला के फोन्स अच्छे हैं। लेकिन भारत में अन्य कंपनियों की टक्कर में बने रहने के लिए कंपनी को अपने कैमरा, उपलब्धता और सॉफ्टवेयर पर काम करना होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Why you should buying Motorola phone in India?, know here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X