Home
News

विकिपीडिया की सोशल मीडिया साइट, फेसबुक और ट्विटर को देगी टक्कर

फेसबुक और ट्विटर का नाम किसे नहीं मालूम होगा। फेसबुक और ट्विटर सोशल मीडिया की दो सबसे बड़ी साइट है। इन दोनों के जरिए लोग किसी भी टॉपिक पर बात करते हैंं। फेसबुक की तरह ही क्या आप किसी दूसरे और नए ऐप को यूज़ करना चाहते हैं। अगर आप ऐसा चाहते हैं तो आपकी मनोकामना जल्द पूरी होने वाली है।

विकिपीडिया की सोशल मीडिया साइट, फेसबुक और ट्विटर को देगी टक्कर

विकिपीडिया के सह-संस्थापक Jimmy Wales ने एक नई सोशल मीडिया वेबसाइट लॉन्च की है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का नाम WT:Social है। ऐसा माना जा रहा है कि ये नई साइट फेसबुक को काफी अच्छी टक्कर दे सकती है। इस प्लेटफॉर्म में भी आप फेसबुक की तरह किसी भी आर्टिकल या पोस्ट को शेयर कर सकते हैं।

विकिपीडिया की सोशल साइट

फेसबुक की तरह ही इस प्लेटफॉर्म पर भी आप किसी पोस्ट या आर्टिकल पर चर्चा कर सकते हैं। WT:Social में कुछ पोस्ट करने या चर्चा करने के लिए इसमें कई प्रकार की कैटेगरी को रखा गया है। जैसे इनमें पॉलिटिक्स, शिक्षा, खेल और टेक्नोलॉजी शामिल हैं। यूज़र्स इनमें से किसी भी कैटेगरी को चुनकर अपनी बात रख सकता है।

WT:Social के बारे में कहा जा रहा है कि ये फेसबुक और ट्विटर को टक्कर देगी। इस वजह से इसे फेसबुक जैसा ही माना भी जा रहा है लेकिन कुछ मायनों में ये फेसबुक से अलग भी है। WT:Social और फेसबुक में सबसे बड़ा अंतर इसको चलाने वाली सॉर्स ऑफ इंकम का है। फेसबुक ऐड्स के भरोसे चलती है। उसमें ऐ़ड आते, जिसके जरिए से फेसबुक चलता है, लेकिन WT:Social पब्लिक फंडिग वेबसाइट है।

पब्लिक फंडिंग पर चल रही साइट

इस वजह से WT:Social में ए़ड नहीं आते हैं। Jimmy Wales का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनियों ने अपना व्यापार बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया साइट को विज्ञापनों से भर दिया है। इन विज्ञापनों की वजह से फेसबुक जैसे सोशल मीडिया साइट पर आने वाले न्यूज़ की क्वालिटी ख़राब हो गई है और दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है।

इस वजह से जिम्मी वेल्स चाहते हैं कि WT:Social पर विज्ञापनों और क्लिक बैट की वजह से क्वालिटी ख़राब ना हो इसलिए उन्होंने पब्लिक फंडिग साइट बनाई और उसका एल्गोरिद्दम भी फेसबुक और ट्विटर से अलग बनाया गया है। आपको बता दें कि अभी तक WT:Social के करीब 50,000 यूज़र्स हो गए हैं और 200 से ज्यादा लोगों ने डोनेशन भी दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Wikipedia co-founder Jimmy Wales has launched a new social media website. The name of this social media platform is WT: Social. It is believed that this new site can give a very good competition to Facebook. In this platform also you can share any article or post like Facebook.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X