Wikipedia का खेल खत्म करेंगे एलन मस्क! ला रहे हैं Grokipedia; क्या है खास?
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया Wikipedia को चुनौती देने की ठान ली है। मस्क ने घोषणा की है कि उनकी AI स्टार्टअप xAI एक नया प्लेटफॉर्म Grokipedia बनाने जा रही है, जिसे वह "Wikipedia से कहीं बेहतर" बताते हैं।
ग्रोकपीडिया मौजूदा विकिपीडिया से कैसे अलग होगा? यह सवाल बहुत लोगों के जेहन में आ रहा है। हम यहां इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

Wikipedia पर क्यों नाराज हैं मस्क?
दरअसल, मस्क लंबे समय से Wikipedia पर पक्षपात का आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना है कि यह प्लेटफॉर्म लेफ्ट-लीनिंग बायस और वोक आइडियोलॉजी से प्रभावित है। इतना ही नहीं, उन्होंने Wikimedia के फंडिंग मॉडल पर भी सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि यह संगठन मुख्य रूप से डोनेशन पर चलता है। साल 2023 में तो उन्होंने मजाक में Wikipedia को नाम बदलकर "Dickipedia" करने पर 1 अरब डॉलर देने की पेशकश भी कर डाली थी।
Grokipedia क्यों होगा अलग?
मस्क का दावा है कि Grokipedia को उनके AI चैटबॉट Grok द्वारा संचालित किया जाएगा। यह AI सिस्टम गलत जानकारी की पहचान करने, अधूरी जानकारियों को पूरा करने और ऑनलाइन फैले आधे-अधूरे सच को सही संदर्भ देने में सक्षम होगा। मस्क ने कहा कि यह कदम xAI के यूनिवर्स को समझने के लक्ष्य की दिशा में जरूरी है।
लेकिन Grok भी रहा है विवादों में
हालांकि, Grok खुद भी विवादों से अछूता नहीं रहा। इस चैटबॉट ने कभी मस्क, डोनाल्ड ट्रंप और जे.डी. वेंस को अमेरिका को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले लोग बताया था। इतना ही नहीं, Grok के एक अपडेट में यह बॉट कुछ यूजर्स के प्रॉम्प्ट पर हिटलर की तारीफ करता हुआ भी पाया गया था। बाद में मस्क ने सफाई दी कि यूजर्स ने एआई को गुमराह किया और टीम अब इसे दुरुस्त करने पर काम कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications








