Home
News

Jio-Airtel के लिए कितनी बड़ी 'मुसीबत' है Starlink, यूजर्स को किसमें फायदा?

Elon Musk की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक (Starlink) को आखिरकार भारत में एंट्री के लिए लाइसेंस मिल गया है। इस खबर ने टेलीकॉम सेक्टर में हलचल मचा दी है।

रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों के भी मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं। वहीं, आम यूजर्स के लिए यह समझना जरूरी है कि उन्हें किस सर्विस में ज्यादा फायदा मिलेगा।

Jio-Airtel के लिए कितनी बड़ी 'मुसीबत' है Starlink

स्टारलिंक की भारत में एंट्री

स्टारलिंक पृथ्वी कक्षा (LEO) में मौजूद सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट सेवा प्रदान करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा उन दूरदराज के इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों को होगा, जहां फाइबर ऑप्टिक केबल या मोबाइल टावरों के जरिए इंटरनेट पहुंचाना मुश्किल है। सरकार से लाइसेंस मिलने के बाद, उम्मीद है कि स्टारलिंक जल्द ही अपनी सर्विस की टेस्टिंग शुरू कर सकता है।

Jio और Airtel के लिए मुश्किलें

शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में जियो फाइबर और एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर ने अपनी FTTH (Fiber-to-the-Home) सेवाओं से एक मजबूत नेटवर्क स्थापित किया है, जो 1 Gbps तक की हाई-स्पीड और किफायती मासिक प्लान प्रदान करते हैं। जियो एयरफाइबर और एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर भी 5G टावरों पर बेस्ड फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) तकनीक से कनेक्टिविटी दे रहे हैं।

स्टारलिंक इन कंपनियों के लिए सीधे तौर पर उतनी बड़ी 'मुसीबत' नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टारलिंक मुख्य रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा जहां मौजूदा ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी या तो न के बराबर है या बहुत धीमी है।

शहरी क्षेत्रों में जियो और एयरटेल की फाइबर सर्विस स्टारलिंक की तुलना में कहीं अधिक गति और कम लागत पर उपलब्ध हैं। स्टारलिंक उन इलाकों में गेम चेंजर साबित हो सकता है। जहां जियो और एयरटेल अपनी सर्विस नहीं दे पाते हैं।

यूजर्स को किसमें मिलेगा फायदा?

1. ग्रामीण और दूरदराज के इलाके

स्टारलिंक: इन क्षेत्रों के लिए स्टारलिंक वरदान साबित होगा। जहां कोई इंटरनेट नहीं है, वहां यह 50 Mbps से 250 Mbps तक की स्पीड दे सकता है।

नुकसान: स्टारलिंक की प्रारंभिक किट की लागत काफी अधिक हो सकती है (अनुमानित ₹30,000 से ₹50,000), जो ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी बाधा बन सकती है। मासिक प्लान लगभग ₹850 से ₹1000 तक हो सकते हैं।

2. शहरी और अर्ध-शहरी इलाके

जियो फाइबर/एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर: इन क्षेत्रों में जियो और एयरटेल के फाइबर प्लान कहीं ज्यादा किफायती हैं और 1 Gbps तक की बहुत अधिक स्पीड प्रदान करते हैं। इंस्टॉलेशन लागत भी काफी कम है।

स्टारलिंक भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी के अंतर को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, खासकर ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में। यह उन यूजर्स के लिए सबसे बड़ा फायदा लेकर आएगा जिनके पास वर्तमान में कोई हाई-स्पीड इंटरनेट विकल्प नहीं है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X