Home
News

Microsoft Windows और Office यूजर्स अलर्ट; One-Click Hack से बचने के लिए तुरंत करें ये जरूरी अपडेट

Windows Users at Risk: अगर आप Windows लैपटॉप या Microsoft Office का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। Microsoft ने हाल ही में Windows और Office में मौजूद कई गंभीर Security Vulnerabilities के लिए Emergency Security Fixes जारी किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के कंप्यूटर में आसानी से Malware और Spyware इंस्टॉल कर रहे थे।

सबसे चिंता की बात यह है कि ये हमले "One-Click Attack" के जरिए हो रहे थे, यानी सिर्फ एक गलत लिंक पर क्लिक करने से आपका सिस्टम खतरे में पड़ सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Microsoft Windows और Office यूजर्स अलर्ट

क्या है पूरा मामला?

Microsoft के मुताबिक, कुछ सुरक्षा रिसर्चर्स ने Windows और Office में ऐसे Zero-Day Bugs खोजे हैं जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी पहले से कर रहे थे। Zero-Day Vulnerability का मतलब होता है कि कंपनी को इस खामी की जानकारी तब होती है जब हैकर्स पहले ही इसे exploit करना शुरू कर चुके होते हैं।

इन कमजोरियों के जरिए हैकर्स यूज़र के सिस्टम में घुसकर डेटा चोरी कर सकते हैं या फिर पूरा कंप्यूटर कंट्रोल कर सकते हैं।

Windows SmartScreen को किया जा रहा था बायपास

रिपोर्ट में बताया गया है कि एक बड़ा Bug Windows Shell में पाया गया था। Windows Shell वही सिस्टम है जो आपके ऑपरेटिंग सिस्टम के इंटरफेस को चलाता है।

अगर कोई यूज़र किसी malicious लिंक या shortcut फाइल पर क्लिक करता है, तो यह खामी Microsoft SmartScreen को bypass कर देती थी। SmartScreen आमतौर पर dangerous links और files को ब्लॉक करता है, लेकिन इस bug के कारण हैकर्स सुरक्षा दीवार को पार कर पा रहे थे।

Security Expert Dustin Childs के मुताबिक, "एक क्लिक से Remote Code Execution होना बेहद दुर्लभ है, लेकिन यह vulnerability वैसा ही खतरा पैदा कर रही थी।"

दूसरा बड़ा खतरा: MSHTML Engine बग

Microsoft ने एक और गंभीर bug को patch किया है जो उसके proprietary browser engine MSHTML से जुड़ा है। यह bug Windows की security features को bypass करके malware install करने में मदद कर सकता था।

Independent रिपोर्ट्स के अनुसार, Microsoft ने इस update में तीन अन्य Zero-Day vulnerabilities भी fix की हैं, जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जा रहा था।

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

Cyber सुरक्षा के लिहाज से Microsoft का यह update बेहद जरूरी है। अगर आप खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो तुरंत ये कदम उठाएं:

  • Windows Update को तुरंत install करें
  • Microsoft Office को भी latest version पर अपडेट रखें
  • किसी unknown email या message में आए लिंक पर क्लिक न करें
  • Spam और Phishing filter हमेशा ON रखें
  • अगर कोई file suspicious लगे तो उसे डाउनलोड करने से बचें

क्यों जरूरी है ये अपडेट?

आज के समय में hackers सिर्फ बड़े organizations को ही नहीं बल्कि आम users को भी target कर रहे हैं। एक छोटा सा क्लिक आपकी banking जानकारी, personal files और privacy को खतरे में डाल सकता है।

इसलिए अगर आप Windows या Office यूज़र हैं, तो Microsoft द्वारा जारी किए गए ये patches ignore करना भारी पड़ सकता है।

Microsoft की यह नई security update एक reminder है कि साइबर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सबसे बेहतर तरीका यही है कि आप अपने सिस्टम को हमेशा updated रखें और online सतर्क रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Windows Users at Risk: Zero-Day Exploits Can Install Malware With One Click
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X