Home
News

8 अप्रैल को खत्‍म कर दिया जाएगा विंडो एक्‍सपी, जानिए 9 रोचक तथ्‍य

यदि आप लंबे समय से अपने कंप्यूटर पर विंडो एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं, तो अब आपको नया ऑपरेटिंग सिस्टम अपनाना होगा, क्योंकि विंडो एक्सपी का जीवनकाल आठ अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। विंडो एक्सपी ऑपरेटिंग निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी वेबसाइट पर जारी घोषणा में कहा है कि आठ अप्रैल के बाद कंपनी विंडो एक्सपी के लिए प्रौद्योगिकी सहायता बंद कर देगी, जिसमें ऑटोमेटिक अपडेट भी शामिल है।

पढ़ें: ऐसी जगह जहां पर आप काम करना चाहेंगे

कंपनी ने कहा कि वह विंडो एक्सपी पर पर डाउनलोड के लिए माइक्रोसॉफ सेक्योरिटी एसेसियल्स उपलब्ध कराना भी बंद कर देगी। इसका मतलब है कि समय सीमा के बाद वायरस और अन्य मलवेयर के आक्रमण से विंडो एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कंप्यूटर को बचाने के लिए कोई सेक्योरिटी अपडेट या अन्य पैच उपलब्ध नहीं होगा। हालांकि आपको अचानक घबरा जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि समय सीमा के बाद भी आपके कंप्यूटर पर विंडो एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम चलता रहेगा, लेकिन तभी तक जब तक कि यह किसी वायरस के आक्रमण का शिकार नहीं होता है।

1

1

विंडो एक्‍सपी को बनाने में कुछ 600 दिनों का समय लगा था। (12/20/99 - 8/24/01)

2

2

विंडो एक्‍सपी को बनाने वाली टीम में कुल 5,736 मेंबर शामिल थे।

3

3

विंडो एक्‍सपी के निमार्ण में 504 इंर्टनशिन कर्मचारियों ने मदद की थी।

4

4

विंडो एक्‍सपी प्रोजेक्‍ट के समय 452 बच्‍चों ने जन्‍म लिया।

5

5

43,114,143 बार विंडो एक्‍सपी में 3डी ग्राफिक टेस्‍ट लिए गए।

6

6

विंडो एक्‍सपी में करीब 12,000 डिवाइसेस सपोर्ट टेस्‍ट किया गया।

7

7

विंडो एक्‍सपी के विंडो मूवी मेकर में सबसे लम्‍बी फाइल 114 घंटे तक चलाई गई।

8

8

एक्‍सपी में 24 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।

9

9

एक्‍सपी के लांच पर करीब 580,000 लोग मौजूद थे वहीं ऑनलाइन 5,120 ऑनलाइन लोगों ने इसे देखा।

पढ़ें: यूरोप का सबसे बड़ा दफ्तर है ये

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वह और उसके सभी साझेदार अब विंडोज 8.1 पर ध्यान देंगी, जो विंडोज का ताजा तरीन संस्करण है। हालांकि विंडोज 8.1 के लिए आपके कंप्यूटर को उसके योग्य होना होगा। इसका मतलब है कम से कम एक गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, एक गीगाबाइट मेमोरी, 16 गीगाबाइट क्षमता वाली हार्डड्राइव और डायरेक्ट एक्स9 के योग्य ग्राफिक्स कार्ड। फिर भी यदि आप विंडो एक्सपी के साथ अपना सफर जारी रखना चाहते हैं, तो बेशक जारी रखिए। बाजार से किसी दूसरी कंपनी के सेक्योरिटी सॉफ्टवेयर खरीदिए। माइक्रोसॉफ्ट आपको रोक नहीं सकती।

पढ़ें: कुछ ऐसा दिखता है इज़राइल का गूगल ऑफिस

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X