विप्रो देश में एसजीआई के ग्राहकों को देगी सेवा
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने अमेरिकी कंपनी एसजीआई के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। इसके तहत विप्रो देश में वृहद डाटा और कंप्यूटिंग क्षेत्र में एसजीआई के ग्राहकों और साझेदारों को सेवा देगी। विप्रो के उपाध्यक्ष अनुज भल्ला ने यहां एक बयान में कहा, "एसजीआई के लिए विशिष्ट अधिकृत सेवा प्रदाता के रूप में हम देश भर में इसके ग्राहकों और साझेदारों को नया समाधान और रखरखाव सेवा भी प्रदान करेंगे।
पढ़ें: प्लास्टिक के नहीं मेटल के बने हैं ये स्मार्टफोन
एसजीआई ग्राहकों को कारोबारी और प्रौद्योगिकी जनित चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रौद्योगिकी कंप्यूटिंग, वृहद डाटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और पेटास्केल स्टोरेज समाधान प्रदान करती है।
पढ़ें: देखें तस्वीरें: आज से 40 साल पहले कुछ ऐसा दिखता था हांग कांग

भल्ला ने कहा, "एसजीआई के ग्राहक हमारे कर्मचारियों और सेवाओं के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाएंगे। इस साझेदारी से एसजीआई अपने ग्राहकों को उद्योग की सबसे अच्छी सेवा प्रदान कर पाएगी।"
एसजीआई के एशिया-प्रशांत निदेशक ग्रेग मैक्कियोन ने इस मौके पर कहा कि विप्रो के साथ साझेदारी करने से इसकी सेवा की क्षमता बढ़ेगी और बाजार में उसके ग्राहकों के कारोबारी लक्ष्य हासिल होंगे।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications