वाई-फाई से कंट्रोल करिए अपना पूरा घर
क्या आप एक कमरे की लाइट दूसरे रूम में बैठकर बंद कर सकते हैं। 21वीं सदी में ऐसा करना कोई बड़ी बात नहीं है, आज हम वाईफाई, मोशन सेंसर और साउंड टेक्नालॉजी के युग में ऐसे कई काम कर सकते हैं जो किसी जादू से कम नहीं हैं। जैसे ताली बजाते ही अपने आप लाइट ऑन हो जाए या फिर घर का एसी आपके आते ही चल जाए।
यूनीवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के रिसर्चर ऐसी गेश्चर तकनीक पर काम कर रहें है जिसकी मदद से आप कई काम आसानी से कर सकते हैं। जैसे लाइट ऑफ करना, टीवी के चैनल बदलना या फिर अपने होम थियेटर का वाल्यूम कम करना। रिसर्चरों के अनुसार ये तकनीक बिल्कुल वैसे ही काम करेगी जैसे माइक्रोसॉफ्ट का एक्सबॉक्स काईनेटिक काम करता है। काइनेटिक में अपनी आवाज से टीवी और गेम के अलावा कई सारी चीजें कंट्रोल कर सकते हैं।
<center><iframe width="640" height="360" src="http://www.youtube.com/embed/VZ7Nz942yAY?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
सैमसंग ने भी अपने गैलेक्सी एस 4 में कुछ इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया है। कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रोफेसर श्वेतक पटेल के अनुसार टेक्नालॉजी में हम हर मिनट कुछ न कुछ बदलाव देखते हैं।
हमारी कोशिश यही है हम मोशन सेंसिंग तकनीक को ज्यादा बेहतर बना सकें। पटेल और उनके सहयोगी ने वाईसी के नाम से एक नई तकनीक पर प्रयोग किया है, हमारे द्वारा की गई कोई भी गतिविधी वाई-फाई सिंगनल को प्रभावित करती है जिसकी मदद से हम वाल्यूम कंट्रोल के साथ टीवी चैनल और गेश्चर कंट्रोल जैसे कई काम आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए कई जगह अलग अलग फ्रिक्वेंसी के एंटीना लगाए जाते हैं तो हमारे गेश्चर द्वारा कंट्रोल होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








