शानदार फीचर्स के साथ Honor 7x भारत में लॉन्च, जानें कीमत
हुवावे के सब ब्रांड ऑनर ने लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को लंदन में आयोजित इवेंट में Honor 7x स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ये फोन शुरुआत से ही ऑनर 6एक्स का अपग्रेड वर्जन कहा जाता रहा है। हालांकि कंपनी ने इस फोन को शानदार फ्लैगशिप फीचर के साथ पेश किया है। Honor 7x के अलावा कंपनी ने ऑनर वी10 को भी मंगलवार को ग्लोबल लॉन्च किया गया है। इसी इवेंट में कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन Honor 7x और Honor V10 को लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं, Honor 7x के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत के बारे में।

कीमत और उपलब्धता-
Honor 7x की कीमत की बात करें, तो इस फोन को 12,999 रुपए कीमत के साथ पेश किया गया है। मंगलवार को लॉन्च होने के बाद ये फोन गुरुवार, 7 दिसंबर से अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में हॉनर 7एक्स की बिक्री पर अमेजन कई ऑफर्स भी पेश कर सकती है। ऑनर वेबसाइट पर आज ऑनर 7एक्स ऑर्डर करने पर कंपनी पहले कुछ कस्टमर्स को कुछ इंटरेस्टिंग ऑफर्स दे रही है।
कलर वेरिएंट-
ऑनर ने इस फोन को तीन कलर वेरिएंट में पेश किया है। इनमें पहला कलर है ऑनर फेमिली का टिपिकल ब्लू कलर। इसके अलावा इस फोन को दो क्लासी ब्लैक औऱ गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।
डुअल कैमरा सेटअप-
Honor 7X में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरे का प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का हो गया है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ इंफोर्मेशन कैप्चर कर बोकेह इफेक्ट क्रिएट करने में मदद करेगा। फोन के फ्रंट औऱ डुअल कैमरा के लिए पोर्टरेट मोड दिया है। फोन में जेंडर ब्यूटी मोड दिया है। कैमरा के साथ फोन में फनी इफेक्ट और गेस्चर ट्रिगर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
डिसप्ले और डिजाइन-
Honor 7X की यूएसपी स्क्रीन कही जा सकती है। फोन में 5.93 इंच की 2160X1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन FHD+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के कारण डिस्प्ले काफी शार्प और क्लासी लगता है। फोन में नाइट मोड दिया गया है, जिसमें यूजर्स अपने हिसाब से डिस्प्ले लाइट सेट कर सकते हैं। फोन में डे टाइम स्क्रीन और नाइट स्क्रीन दी है।
डिजाइन की बात करें, तो इस फोन को मेटल यूनीबॉडी के साथ पेश किया गया है। ऑनर 7X में सभी पोर्ट नीचे की तरफ दिए गए हैं। फोन की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए फोन में फॉर कॉर्नर एयरबैग सेफ्टी डिजाइन दिया गया है। 3.5 एमएम हेडफोन जैक है और लेकिन कंपनी ने इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट नहीं दिया है। ऑनर के इस फोन में भी पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। एंटीना बैंड को टॉप और निचले हिस्से पर दिया गया है।
सॉफ्टवेयर, रैम और स्टोरेज-
Honor 7X स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर किरिन 659 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। इसे 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी-
पावर बैकअप के लिए Honor 7X फोन में 3,340mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने Honor 9i में भी 3,340mAh की बैटरी दी थी। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 22 दिनों का स्टेंडबाय टाइम, 12 घंटों का वीडियो प्लेबैक, 91घंटो का म्यूजिक प्लेबैक, 12 घंटों की इंटरनेट कनेक्टिविटी और 21 घंटों का टॉक टाइम देती है। यानी बैटरी के मामले में कंपनी ने कोई अपग्रेशन नहीं दिया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस और हाइव्रिड डुअल सिम सपोर्ट दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








