Home
News

Gmail की इस ट्रिक से मेल सेंड करने के लिए आपको नहीं होगी इंटरनेट की आवश्यकता, जानें कैसे

Google के Gmail का अगर आप इस्तेमाल करते हैं, तो आज हम आपके लिए बड़ी काम की खबर लेकर आए हैं। Gmail पर मेल भेजने के लिए हमें इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है। लेकिन कभी-कभी इंटरनेट के बिना भी आपको मेल भेजने की जरूरत पड़ सकती है।

कैसा हो अगर आपका बहुत ही जरूरी मेल बिना इंटरनेट के सही समय पर भेजा जा सके। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना इंटरनेट के ये कैसे संभंव है, तो यहां हम आपको बता दें कि जीमेल के पास एक ऐसा खास फीचर है, जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के भी मेल भेज सकते हैं।

Gmail की इस ट्रिक से बिना इंटरनेट के करें मेल सेंड

Gmail पर कैसे भेजे बिना इंटरनेट के मेल

Gmail आपको एक ऐसा फीचर देता है, जिसके इस्तेमाल से आप अपने जरूरी मेल को शेड्यूल कर सकते हैं। एक बार मेल शेड्यूल करने के बाद यह बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी सेंड हो जाएगा। आपने शेड्यूलिंग की जो टाइमिंग शेट की होगी, उस टाइम पर यह बिना इंटरनेट के ऑटिमेटिकली सेंड हो जाएगा। जैसे ही आप मेल शेड्यूल करेंगे, वैसे ही यह मेल शेड्यूल्ड कैटेगरी में नजर आता है।

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपना मेल शेड्यूल कर बिना इंटरनेट कनेक्शन के भेज सकते हैं।

पीसी पर ऐसे करें मेल शेड्यूल

  • सबसे पहले आपको Gmail ओपन करना होगा।
  • उसके बाद मेल टाइप करने के लिए Compse पर क्लिक करें।
  • अब पूरा मेल टाइप करने के बाद सेंड के राइट साइड और More send options पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको Schedule Send का ऑप्शन नजर आएगा, इस पर टैप करें।
  • अब Pick Date And Time पर क्लिक करें।
  • Date And Time की डिटेल्स शेयर करने के बाद Schedule Send पर क्लिक करें।
  • सारी प्रोसेस के बाद आपका मेल शेड्यूल हो जाएगा।

एंड्रॉयड फोन पर ऐसे करें मेल शेड्यूल

  • इसके लिए भी आपको सबसे पहले अपना Gmail ओपन करना होगा।
  • अब मेल टाइप करने के लिए Compose पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पूरा मेल टाइप करने के बाद सेंड के राइट साइड में दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें।
  • अब Schedule Send पर टैप करें और Pick Date And Time पर क्लिक करें।
  • Date And Time पर क्लिक करने के बाद Schedule Send पर क्लिक करना होगा और आपका मेल शेड्यूल हो जाएगा।
 
Best Mobiles in India

English summary
With this trick of Gmail, you will not need internet to send mail, know how
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X