Home
News

Whatsapp new फीचर: अब यूजर्स आसानी से ढूंढ सकेंगे पुराने WhatsApp मैसेज, Search करना हुआ आसान

जब भी आपको व्हाट्सएप पर कोई पुराना मैसेज सर्च करना होता है तो आपको एक बड़ी समस्या दिखाई देती है. मैसेज को देखने के लिए आप को लंबे मैसेज को स्क्रॉल करना पड़ता है. जो सभी के लिए एक बड़ी समस्या होती है.

 अब यूजर्स आसानी से ढूंढ सकेंगे पुराने WhatsApp मैसेज

WhatsApp एक अपग्रेडेड सर्च फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को किसी खास तारीख को भेजे गए मैसेज को देखने की अनुमति देगा. iOS के लिए वॉट्सऐप पर इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है. कहा जा रहा है कि फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज़ में है और इसे कब तक जारी किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इसे अभी तक बीटा टेस्टर्स के लिए जारी नहीं किया गया है.

वॉट्सऐप (WhatsApp) के लेटेस्ट फीचर ट्रैक करने वाली WABetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि iOS के लिए वॉट्सऐप को जल्द ही एक नया सर्च बाय डेट फीचर मिल सकता है जो यूजर्स को किसी विशेष तारीख के मैसेज को सर्च करने की अनुमति देगा.

 अब यूजर्स आसानी से ढूंढ सकेंगे पुराने WhatsApp मैसेज

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर दो साल पहले से डेवलपमेंट फेज़ में है, लेकिन इसे आम लोगों तक पहुंचाने की योजना पूरी नहीं हो सकी. WABetainfo के लोगों का कहना है कि टेस्टफ्लाइट से iOS 22.0.19.73 अपडेट जारी होने के बाद उन्होंने इस फीचर को देखा गया.

पढ़ें: Reliance Jio ने लॉन्च किया 90 दिन वाला Plan! रोज मिलेंगे Benefits

WhatsApp जल्द ही कुछ दिलचस्प फीचर लाने वाला है. इनमें से एक यह है कि यूजर्स व्हाट्सएप पर अपना अवतार खुद बना सकेंगे.आप इसे स्टिकर के रूप में भेजने के साथ-साथ अपनी प्रोफाइल फोटो भी बना सकेंगे. इसके अलावा व्हाट्सएप एक इन ऐप सर्वे फीचर भी लाने जा रहा है जिसमें आधिकारिक व्हाट्सएप अकाउंट वाले यूजर्स सर्वे में हिस्सा ले सकेंगे.

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
WABetainfo, which tracks the latest feature of WhatsApp, said in its report that WhatsApp for iOS may soon get a new search by date feature that will allow users to search for messages of a particular date.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X