Home
News

Wobble One: Made in India स्मार्टफोन, प्रीमियम डिजाइन और 50MP कैमरा के साथ धमाकेदार एंट्री

टेक मार्केट में एक नया खिलाड़ी उतर चुका है। टीवी सेगमेंट में अपनी पहचान बनाने के बाद घरेलू ब्रांड Wobble ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Wobble One लॉन्च कर दिया है। Indkal Technologies द्वारा संचालित यह ब्रांड अब स्मार्टफोन सेगमेंट में भी प्रीमियम डिजाइन, प्रो-लेवल कैमरा और बिल्कुल Bloat-free साफ UI के साथ लोगों को एक नया विकल्प देने की कोशिश कर रहा है।

इसकी शुरुआती कीमत ₹22,000 है, जिससे यह सीधे Moto Edge 60 Fusion और Vivo T4 जैसे लोकप्रिय फोनों को चुनौती देता है।

प्रीमियम डिजाइन और 50MP कैमरा के साथ Wobble One की धमाकेदार एंट्री

Wobble One: कीमत, वेरिएंट और उपलब्धता

Wobble One को 12 दिसंबर से Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। फोन तीन वेरिएंट में आएगा।

  • 8GB + 128GB
  • 8GB + 256GB
  • 12GB + 256GB

Mythic White, Eclipse Black और Odyssey Blue कलर ऑप्शन्स में शामिल हैं।

MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट

फोन में वही MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर है जो पहले Moto Edge 60 Fusion, iQOO Z10R और Infinix GT 30 में देखा गया है। AnTuTu v11 के लगभग 9,90,000 स्कोर के आधार पर यह चिपसेट BGMI और CODM जैसे गेम्स को आराम से नॉर्मल-हाई सेटिंग पर चला सकता है। मेटल के फ्रेम और ग्लास बैक के साथ, यह फोन प्रीमियम लुक और बिल्ड क्वालिटी प्रदान करता है, जो 25,000 रुपये से कम के फोनों में कम देखने को मिलता है।

Wobble One में 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट पूरी UI को स्मूद बनाता है।
डिस्प्ले में Dolby Vision सपोर्ट भी है, जो Netflix जैसी ऐप्स पर हाई ब्राइटनेस और बेहतर रंग देता है।

50MP Sony LYTIA सेंसर वाला कैमरा सेटअप पीछे की तरफ मिलता है। 8MP Ultrawide और 2MP Macro लेंस मिलता है। मेन कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सामने दिया गया 50MP सेल्फी कैमरा इस रेंज में इसे खास बनाता है। फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है।

कंपनी के मुताबिक बैटरी 47 घंटे कॉलिंग, 24 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग और 22 दिन स्टैंडबाय जैसा बैकअप दे सकती है। हालांकि, 22,000 रुपये की रेंज में अधिकांश फोनों में 6,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी मिलती है, इसलिए यहां थोड़ी कमी महसूस हो सकती है।

बिल्कुल ब्लॉट-फ्री, क्लीन Android 15 UI

  • Wobble One की सबसे बड़ी खासियत है इसका बिल्कुल क्लीन, Bloat-free Android 15 सॉफ्टवेयर।
  • कोई अनावश्यक ऐप नहीं, स्टोरेज फ्री, और Google के AI फीचर्स:
  • Google Photos AI
  • Gemini
  • Circle to Search का सपोर्ट इसमें मौजूद है।
  • कंपनी ने अपडेट पॉलिसी अभी नहीं बताई है।

ब्रांड की बड़ी तैयारी

लॉन्च इवेंट में Wobble ने साफ कर दिया कि वह भारत में बड़े लेवल पर इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम लाने की तैयारी में है। ब्रांड ने 116-इंच QD-Mini LED टीवी से लेकर टैबलेट, लैपटॉप और TWS इयरफोन तक प्रदर्शित किए हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X