Home
News

Tinder पर लड़कियों का रैकेट फंसाता था लड़के, ऐसे बनाते थे शिकार

By Neha

अगर आप डेटिंग ऐप टिंडर का इस्तेमाल करते हैं या इस तरह के किसी भी डेटिंग ऐप पर के जरिए आप लोगों से दोस्ती करना और मिलना पसंद करते हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि हो सकता है कि दोस्ती का झांसा देकर आपको धोखाधड़ी और पैसे लूटने के लिए शिकार बनाया जा रहा है।

हाल ही में जयपुर में ऐसा मामला सामने आया है जहां युवतियों का एक रैकेट लोगों को टिंडर पर दोस्ती कर घर बुलाता था और उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे की मांग की जाती थी। एक पीड़ित की शिकायत पर फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Tinder पर लड़कियों का रैकेट फंसाता था लड़के, ऐसे बनाते थे शिकार

जयपुर में एक टिंडर ऐप के जरिये ब्लैकमेल करने वाले रैकेट का पर्दाफ़ाश हुआ है। इस रैकेट में कुछ युवतियां और उनके दोस्त भी शामिल थे। ये महिलाएं टिंडर पर हाई प्रोफाइल लोगों से जान पहचान कर लेती थीं। इसके बाद ये लोगों को घर बुलाती थीं और जैसे ही वो व्यक्ति के घर पहुंचता था पीछे से युवतियों के दोस्त भी वहां आ जाते थे और घर में घुसकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे और पैसे की मांग करते थे।

पुलिस के मुताबिक, हाल ही में इस रैकेट ने टिंडर पर जान-पहचान करके एक डॉक्टर को घर बुलाया और उसे झूटे केस में फंसाकर ब्लैकमेल करने लगे। आरोपियों ने डॉक्टर से 10,000 रुपए की मांग की थी। डॉक्टर ने 10,000 रुपए लाने की बात कहकर वहां से निकला और पुलिस में जाकर शिकायत की।

Tinder पर लड़कियों का रैकेट फंसाता था लड़के, ऐसे बनाते थे शिकार

डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी टिंडर पर ब्लैकमेल के पहले मार्केट में घूमकर लोगों से ठगी करते थे।

अगर आप भी ऐसे किसी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं और इस तरह की दोस्ती में आपको घर, होटल कमरे या किसी निजी स्थान पर बुलाया जा रहा है, तो ऐसे निजी स्थान पर जाने से बचें। कोशिश करें कि मुलाकात के लिए पब्लिक प्लेस मार्केट, रेस्टोरेंट जैसी जगह का चुनाव करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jaipur me Women racket ko police ne arrest kiya hai jo Tinder par logon ko fansa kar blackmail karte the.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X