महंगा पड़ा वर्क फ्रॉम होम, Cyber Fraud में व्यक्ति को लगा लाखों का चूना
साइबर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में प्रत्येक दिन इससे जुड़ा एक मामला सामने आ ही जाता है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा का एक निवासी Cyber Fraud का शिकार हो गया है। इसके अलावा उसे एक बहुत बड़ी अमाउंट से हाथ भी धोना पड़ा है।
पुलिस का कहना है कि उन्होंने अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और मामले की जांच भी शुरू हो चुकी है। यह घटना इस साल जनवरी में घटित हुई है, लेकिन इस घटना के खिलाफ शिकायत सोमवार यानी 17 जून 2024 को ही फाइल की गई है।

जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के चाई-1 सेक्टर में रहने वाले संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मुझे उनके Whatsapp नंबर पर एक मैसेज मिला था कि आप एक वर्क फ्रॉम जॉब कर सकते हैं, जिसमें मुझे गूगल मैप्स पर होटलों की रेटिंग देनी होगी और इसके बदले में मुझे रिवॉर्ड के रूप में पैसे मिलेंगे।
इसके बाद उसे लगभग 100 सदस्यों वाले एक Telegram ग्रुप से कनेक्ट किया गया, जहां उसने रेटिंग संबंधी कार्य करना शुरू किया। FIR के मुताबिक, जैसे-जैसे वह आगे बढ़ता गया, उसके कार्यों में जल्द ही निवेश संबंधी गतिविधियां शामिल हो गई।
उसने आगे कहा कि, मैंने होटल्स को रेटिंग देने का काम शुरू कर दिया। इन कार्यों के साथ इसमें निवेश कार्य भी थे,जिनमें पहले 50,000 रुपये का निवेश किया। लेकिन मैं फिर भी वेबसाइट से पैसा नहीं निकाल सका। उसने आगे बताया कि जैसे ही मैंने पैसे निकालने का प्रयास किया, तो मुझसे टैक्स के रूप में 5 लाख रुपये अतिरिक्त भुगतान करने के लिए कहा गया।
कुमार ने दावा किया है कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है, इसलिए वह अपने द्वारा निवेश किए गए 20,54,464 रुपये तक पहुंच बनाने में असमर्थ हो गए। कुमार को बाद में इस चीज का एहसास हुआ है कि वह फाइनेंस फ्रॉड का शिकार हुआ हैं। क्योंकि वह अपने लगभग 20,54,464 का निवेश नहीं निकाल पा रहा था।
अकाउंट बंद करने लिए आ रहे कॉल
कुमार का कहना है कि उसे टेलीग्राम और फोन कॉल के माध्यम से अटैकर्स के धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इसके साथ ही अकाउंट को बंद करने के लिए भी बोला जा रहा है। एक पुलिस ऑफिसर कहना है कि नोएडा सेक्टर 36 में साइबर अपराझ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications






