World Cup 2019: मैच देखो, अनुमान लगाओ, एक महीने का फ्री डिश रिचार्ज पाओ
आजकल पूरी दुनिया में क्रिकेट सीजन चल रहा है। आईसीसी यानि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसील 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन किया है। इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर की 10 टॉप टीमें इंग्लैंड पहुंची हैं। इंग्लैंड में वर्ल्ड कप खेला जा रहा है।

इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेला जाएगा। वहीं वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। भारत में क्रिकेट सीजन के दौरान कई तरह के ऑफर्स का खेल भी चल रहा है। यह खेल आईपीएल के दौरान ही शुरू हो गया था जो अभी तक जारी है।
भारत में सबसे बड़े डिश कनेक्शन प्रोवाइडर्स में से एक DishTV ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूज़र्स को लाइव मैच देखकर जीतने वाली टीम का अनुमान लगाना होगा।
Dish TV ने खास ऑफर्स
अगर यूज़र्स का अनुमान सही होगा तो उन्हें एक महीने के लिए डिश टीवी फ्री सब्सक्रिप्शन देगा। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, Dish TV यूजर्स डिश टीवी के ऐप Dishkiyaon के जरिए इस गेम को खेल पाएंगे। कंपनी के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूज़र्स को डिश टीवी पर चैनल नंबर 608 लगाकर मैच देखना होगा।
इसके बाद यूजर्स को Dishkiyaon ऐप खोलना होगा, यहां क्रिकेट मैच चल रहा होगा। हर मैच में दो टीम खेल रही होगा और उन दोनों टीमों के लिए कंपनी एक-एक मोबाइल नंबर मुहैया कराएगी। यूज़र्स को जीतने वाली टीम का अनुमान लगाकर उस टीम के नंबर पर एक मिस्ड कॉल करना होगा।
आईपीएल जैसा ऑफर
अगर यूज़र्स पांच मैचों का सही अनुमान लगा लेंगे तो उन्हें एक महीना का डिश कनेक्शन फ्री में दिया जाएगा। आपको बता दें कि डिश टीवी पहली कंपनी नहीं है जो इस तरह का ऑफर पेश कर रही है। इससे पहले भी आईपीएल में Zomato, Swiggy, Paytm जैसी कंपनियों ने ऐसे ऑफर्स अपने यूज़र्स के लिए पेश किया है। अब क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भी काफी सारी कंपनियां ऐसे ऑफर्स चला रही है।
अगर आप डिश टीवी के उपभोक्ता हैं और क्रिकेट देखते हैं तो आप इस ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। आपको बता दें कि अभी तक वर्ल्ड कप में 5 मैच हुए हैं और भारत का पहला मैच परसो बुधवार को दोपहर तीन बजे (भारतीय समयनुसार) खेला जाएगा। भारत समेत सभी 10 टीमों को 9-9 मैच खेलने हैं, जिसके बाद दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications