ये हैं दुनिया के सबसे कूल वाईफाई गैजेट
वाईफाई एक ऐसी तकनीक है जिसमें बिना तार की मदद से आप डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं विदेशों में वाईफाई ज्यादातर जगह प्रयोग किया जाता है। अब भारत में भी धीरे धीरे वाईफाई का प्रयोग बढ़ता जा रहा है।
पहले जहां स्कूल, कालेजों में इसका प्रयोग होता था वहीं अब लोग घरों में भी वाईफाई का प्रयोग करने लगे हैं। आजकल फोन और टैबलेट के अलावा कंपनियां इंलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों में वाईफाई का प्रयोग करने लगीं हैं। जैसे वाशिंग मशीन, फैन, लाइट हम आपको कुछ ऐसे वाईफाई गैजेटों की तस्वीरें दिखाएंगे जिनमें वाईफाई सपोर्ट दिया गया है।
वाईफाई टॉय कार
इसे आप अपने आईपैड से वाईफाई द्वारा कनेक्ट कर चला सकते हैं।
वाइफाई कूलर
इस कूलर को आप अपने आईफोन वाईफाई द्वारा कंट्रोल कर सकते हैं।
वाईफाई स्कैनर
वाईफाई स्कैनर की मदद से आप कोई भी फोटो स्कैन कर उसे फोन या फिर पीसी में ट्रांसफर कर सकते हैं।
वाईफाई स्पीकर
वाईफाई स्पीकर की मदद से आप स्पीकरों को कहीं भी रख सकते हैं और अपने फोन से कनेक्ट कर म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।
वाईफाई बल्ब
हो सकता है आपने कभी वाईफाई बल्ब न देखा हो लेकिन इस बल्ब को आप अपने फोन से कनेक्ट कर उसे जब चाहे ऑन ऑफ कर सकते हैं।
वाईफाई स्विच
वाईफाई स्विच आप दोनों तरह से प्रयोग कर सकते है मैन्युल भी और फोन कनेक्टवि के द्वारा आप इसे दूर से भी प्रयोग कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








