Home
News

5G नेटवर्क की शुरुआत करने वाला दुनिया का पहला शहर

आज के जमाने में स्मार्टफोन इंसान की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। स्मार्टफोन के बिना कोई काम बड़ा मुश्किल लगने लगता है। हालांकि इंसान की सुविधा के लिए सिर्फ स्मार्टफोन ही काफी नहीं है बल्कि उसके लिए इंटरनेट कनेक्शन का होना भी काफी जरूरी है।

5G नेटवर्क की शुरुआत करने वाला दुनिया का पहला शहर

वहीं अब दुनिया इतनी हाईटैक और तेज हो गई है कि यूजर्स को इंटरनेट की स्पीड भी जितनी संभव हो उससे भी ज्यादा तेज चाहिए। इस वजह से 2जी, 3जी, 4जी को इंटरनेट स्पीड को मार्केट में पेश किया गया है। अब यूजर्स का काम इससे भी नहीं हो पा रहा है। लिहाजा अब वो 5जी का इंतजार कर रहे हैं। यूजर्स को 5G इंटरनेट सर्विस का बेसब्री से इंतजार है।

क्या आप जानते हैं कि 5जी की सर्विस दुनिया में सबसे पहले कहां शुरू होगी। अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं। दुनिया में सबसे पहले 5G इंटरनेट सर्विस की शुरुआत चीन के शंघाई में मौजूद होंगकू में होगी। होंगकू चीन के शंघाई का एक जिला है। होंगकू दुनिया का पहला 5जी सर्विस वाला जिला बन चुका है। चाइना डेली रिपोर्ट के मुताबिक होंगकू में शनिवार से 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि इस सफल टेस्टिंग के लिए होंगकू में पहले से ही तीन 5जी बेस स्टेशन स्थापित किए गए थे।

इस सफल परीक्षण के बाद शंघाई के वाइस मेयर वू किंग ने एक 5जी वीडियो कॉल किया। शंघाई के वाइस मेयर ने 5जी वीडियो कॉल करने के लिए Huawei Mate X स्मार्टफोन का उपयोग किया। आपको बता दें कि हुवावे का यह स्मार्टफोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। Huawei Mate X कंपनी का एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने 5जी सपोर्ट के साथ हाल ही में लॉन्च किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शंघाई के टेलिकॉम अधिकारियों का कहना है कि इस साल यानि 2019 के अंत तक में 5G नेटवर्क के 10,000 स्टेशन स्थापित किया जाएगा। वहीं 2021 तक 5G बेस स्टेशन की संख्या को बढ़ाकर 30,000 स्टेशनों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now the world is so hectic and quicker that the users need speed of the internet even faster than possible. So now he is waiting for 5G. Users are eagerly waiting for the 5G internet service. Do you know where the 5G service will start first in the world? If you do not know then we tell you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X