Home
News

दुनियां का पहला लैब में बनाया गया बर्गर है ये

प्रयोगशाला में बना दुनिया का पहला बर्गर सबके सामने आ चुका है। इस बर्गर को सबसे पहले एक टीवी में प्रसारित होने वाले एक फूड शो में दिखाया गया। देखने में ये बिल्‍कुल असली बर्गर की तरह लगता है इतना ही नहीं इसका स्‍वाद भी असली बर्गर जैसा ही है। फूड शो में आए शेफ रिसर्ड मैकगोवान ने इस बर्गर को पहले फ्राई किया, बर्गर को फ्राई करने के दौरान इसमें असली बर्गर के जैसे ही खुशबू आ रही थी।

पढ़ें: देखें: क्‍यों पसंद की जा रहीं हैं मुराद की गर्लफ्रेंड की तस्‍वीरें

लैब में तैयार किए गए इस बर्गर को गाय के स्‍टेम सेल से बनाया गया है जो पर्यावरण के अनुकूल तो है ही साथ में इससे लोगों को पर्याप्‍त मात्रा में खाना भी उपलब्‍ध कराया जा सकता है। अगर ये बर्गर मार्केट में आ गया तो स्‍थानीय दुकानों के साथ इसे कई दूसरे पकवानों में भी प्रयोग किया जा सकेगा।

<center><center><center><iframe width="640" height="360" src="http://www.youtube.com/embed/jJrSdKk3YVY?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center>

मास्ट्रिच विश्वविद्यालय के मार्क पोस्ट ने और बर्गर को फ्राई करने वालों ने कहा साधारण बर्गर की तुलना में इसे फ्राइ करने में थोड़ा अधिक समय लगता है हो सकता है ये बर्गर को फ्राई करने में प्रयोग किए गए मक्‍कखन की वजह से हो।

पढ़ें: यहां खाना उड़ कर आता है लोगों के पास

फ़्यूचर फूड स्टूडियो के खाद्य विशेषज्ञ हैनी रूट्जलर ने भी लैब बर्गर का स्‍वाद चखा, शो के दौरान पत्रकारों ने भी इसे चखने का अनुरोध किया लेकिन बर्गर सभीको बांटने के लिए काफी नहीं था। फिलहाल बर्गर बनाने वाली टीम इसमें वसा की कमी को कम करने पर काम कर रही है उम्‍मीद है जल्‍द ये मार्केट में मिलने लगेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X