Home
News

इस फिल्‍म ने बनाया दुनिया की सबसे छोटी फिल्‍म होने का रिकार्ड

जब भी आप कोई एनिमेटेड फिल्‍म देखते होंगे तब मन में एक सवाल जरूर उठता होगा कि आखिर ये फिल्‍म बनाई कैसे जाती है। साधारण फिल्‍मों की तुलना में एनिमेटेड फिल्‍मों को बनाने में काफी पेसा लगता है साथ ही इसमें बड़े-बड़े कंप्‍यूटर और हाईडेफिनेशन 3डी कैमरा प्रयोग किए जाते हैं। शार्ट फिल्‍मों की बात करें तो आईटी कंपनी आईबीएम के रिर्सचर ग्रुप ने दुनिया की सबसे शार्ट यानी छोटी फिल्‍म बनाने का एक नया रिकार्ड कायम किया है। ये फिल्‍म एक लड़के और अणू के ऊपर आधारित है। फिल्‍म में एटम को उसके साधारण आकार से 100 गुना बड़ा करके दिखाया गया है।

दुनिया की सबसे छोटी फिल्‍म है ये

दुनिया की सबसे छोटी फिल्‍म है ये

माइक्रोस्‍कोप की मदद से एटम के हर एक फ्रेम को अलग अलग बना कर करीब 242 फ्रेम की फिल्‍म तैयार की गई है। A Boy and His Atom में लड़के को डांस करते हुए दिखाया गया है और साथ में वो एटम से खेलता भी है। आईबीएम ने इस फिल्‍म को बनाकर दुनिया की सबसे छोटी फिल्‍म बनाने का गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

ए ब्‍वॉय विद एटम को बनाने में सेन जोस, कैलिफोर्निया की लैबोरेटरी में टनलिंग माइक्रोस्‍कोप की मदद ली गई ये माइक्रोस्‍कोप आईबीएम रिर्सच ने 1980 में अणूओं का बारीकी से अध्‍यन करने के लिए बनाया गया था। ये अणूओं को उसके वास्‍तविक आकार से 100 गुना बड़ा करके दिखाता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X