Home
News

वर्ल्डफ्लोट पर देखिए 5000 वीडियो ट्युटोरियल मुफ्त

देश में शुरू किए गए सोशल नेटवर्किंग साइट 'वर्ल्डफ्लोट' ने स्कूलों और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए मुफ्ट वीडियो ट्यूटोरियल पेश किए हैं। वर्ल्डफ्लोट के संस्थापक पुष्कर महाट्टा ने कहा, हमने एक नई सेवा जोड़ी है साथ ही स्कूलों और उच्च शिक्षा के लिए 5,000 से अधिक वीडियो पाठ्यक्रम और ट्युटोरियल पेश किए हैं।

पढ़ें: देखिए तस्‍वीरें: पोलर वर्टेक्स ने मचाया कहर, पाइप में ही जम गया पानी

उन्होंने कहा कि अभी मुख्य रूप से कंप्यूटर साइंस पर अधिक ध्यान दिया गया है, लेकिन बाद में एकाउंटिंग और कानून संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके जरिए कंप्यूटर साइंस के शुरुआती ज्ञान और जावा तथा पीएचपी जैसे एडवांस्ड लैंग्वेज सीखे जा सकते हैं। महाट्टा ने कहा कि इन लैंग्वेजों को सीखने में आम तौर पर एनआईआईटी जैसे संस्थानों में सालाना एक लाख रुपये खर्च करने होते हैं, जो वर्ल्डफ्लोट पर मुफ्त उपलब्ध है।

पढ़ें: बॉलिवुड के बाबूजी "आलोक नाथ" ट्विटर पर बनें 'ट्रेडिंग टॉपिक'

वर्ल्डफ्लोट पर देखिए 5000 वीडियो ट्युटोरियल मुफ्त

पढ़ें: देखें तस्‍वीरें: आज से 40 साल पहले कुछ ऐसा दिखता था हांग कांग

उन्होंने कहा कि कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विषयों के भी वीडियो ट्युटोरियल उपलब्ध किए गए हैं। वर्ल्डफ्लोट सोशल नेटवर्किंग के अलावा सर्च इंजन, मुफ्त ऑनलाइन फिल्म और समाचार सेवा भी उपलब्ध कराता है। इसने हाल ही में एक कंपेयर इंजन शुरू किया है, जिससे शेयर बाजारों में कीमतों का अनुमान लगाने में मदद मिलती है।

पढ़ें: मुहं में पानी आ जाएगा इन सोशल नेटवर्किंग केक देखकर

उन्होंने कहा कि आगे इंजीनियरिंग और प्रबंधन संबंधी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी सामग्री जोड़ी जाएगी। महाट्टा ने कहा, इंटरनेट प्रौद्योगिकी अब काफी आगे बढ़ चुकी है। अभिभावक जब प्रौद्योगिकी की मदद से ट्यूशन वीडियो मुफ्त हासिल कर सकते हैं, तो उन्हें इसके लिए शुल्क चुकाने की क्या जरूरत है।"

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X