वर्ल्डफ्लोट पर देखिए 50000 फिल्में बिल्कुल मुफ्त
भारतीय नेटवर्किंग साइट वर्ल्डफ्लोट में अब आप 50 हजार से अधिक फिल्में ऑनलाइन देख सकते हैं। ये फिल्में अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली और मराठी जैसी क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होंगी। वर्ल्डफ्लोट ने करीब एक महीने पहले मुफ्त फिल्म सेवा शुरू की थी।
पढ़ें: बेस्ट स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर डील्स
वर्ल्डफ्लोट के संस्थापक पुष्कर माहटा ने कहा, हमने नवंबर के शुरू में फिल्म सेवा शुरू की। अब हम 50,000 से अधिक फिल्में पेश कर रहे हैं। इसके कारण हम भारत में सबसे बड़ा फिल्म साइट बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पहले चरण में 18 हजार अंग्रेजी की और 7,000 हिंदी की फिल्में उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा, "अब हमारे पास तकरीबन सभी क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं में फिल्में हैं।
पढ़ें: बेस्ट स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर डील्स
<center>http://www.youtube.com/embed/bh8UlOpRO6g</center>
उन्होंने कहा कि वर्ल्डफ्लोट पर अन्य भाषाओं के अलावा तमिल में 6,000 से अधिक, तेलुगू में 3,000, बंगाली में 2,500, मलयालम में 4,000, कन्नड़ में 3,000, पंजाबी में 500, उड़िया में 500 और गुजराती में 400 फिल्में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, "वर्ल्डफ्लोट ने सभी भाषाओं के सर्च इंजन बनाए हैं। अब आप फिल्म को भाषा से और नाम से दोनों से खोज सकते हैं।" उन्होंने कहा कि सर्च इंजन के साथ फिल्मों की संख्या के मामले में यह देश में सबसे बड़ा है।
माहटा ने कहा कि सर्च इंजन के कारण उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ेगी और उनके उपयोग करने की अवधि भी बढ़ेगी। फिल्म सेवा के साथ फेसबुक को जबरदस्त चुनौती देने वाली इस भारतीय नेटवर्किं ग साइट के संस्थापक माहटा ने कहा कि कंपनी जल्द ही फ्रेंच, इटालियन और जापानी में भी फिल्में उपलब्ध कराएगी।


Click it and Unblock the Notifications







