सामने आया दुनिया का पहला 6G डिवाइस, बेहतर कनेक्टिविटी के साथ मिलेगी फास्ट इंटरनेट स्पीड
2G, 4G, 5G तक का सफर तो लगभग सभी लोग तय कर चुके हैं। साथ ही यूजर्स को 5G नटवर्क की वजह से हाई स्पीड का इंटरनेट मिलता है, लेकिन अब 6G के आने से जुड़ी जानकारी सामने आने लगी हैं। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि अभी तक हम सभी ठीक से 5G का इस्तेमाल भी नहीं कर पाए और 6G नेटवर्क की खबरें सामने आने लगी है। तो चलिए आपको बता देते हैं कि अब दुनिया का पहला 6G डिवाइस प्रोटोटाइप सामने आया है।
यह डिवाइस 100GB प्रति सेकंड की स्पीड से डेटा ट्रांसफर करने की क्षमता रखता है। यह डिवाइस 300 फीट से ज्यादा के एरिया को कवर कर सकता है। इतना ही नहीं यह वर्तमान में मौजूद 5G नेटवर्क की तुलना में 20 गुना ज्यादा तेज गति से कार्य करता है। यह कई लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। बता दें कि यह डिवाइस कोई स्मार्टफोन नहीं है।

11 अप्रैल 2024 को हुई थी इस डिवाइस की टेस्टिंग
इस 6G डिवाइस को जापान ने बनाया है। इस डिवाइस को बनाने में कई कंपनियों DOCOMO, NTT कॉर्पोर्शन, NEC कॉर्पोर्शन और Fujitsu ने पार्टनरशिप की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डिवाइस की टेस्टिंग 11 अप्रैल 2024 को हुई थी, जो कि सफल रही। प्रोटोटाइप डिवाइस को लेकर कंपनियों ने दावा किया है कि यह 100Gbps की स्पीड तक पहुंच सकता है। कंपनियों का कहना है कि इस डिवाइस की टेस्टिंग 328 फीट दूरी पर रखें डिवाइस के साथ टेस्ट की गई थी और इसकी स्पीड को भी चेक किया गया था।
6G का हुआ सिंगल डिवाइस पर परीक्षण
6G का अभी सिंगल डिवाइस पर परीक्षण हुआ है। इसका अभी कमर्शियल तौर पर परीक्षण नहीं हुआ है। 5G पर थियोरेटिकली मैक्सिमम 10Gbps की स्पीड मिल सकती है। असल दुनिया में इस स्पीड को कम माना जाता है। अमेरिका में T-Mobile यूजर्स को ऐवरेज 200 Mbps की स्पीड मिलती है।

6G टेक्नोलॉजी पर अभी बहुत से काम और योजनाएं बनानी बाकी है। भारत में इस टेक्नोलॉजी को लेकर काम हो रहा है। 6G के आने से यूजर्स को बेहद ही तेज गति से इंटरनेट स्पीड मिलेगी। वहीं 6G नेटवर्क के आने से कनेक्टिविटी में और उछाल आएगा और डिवाइस में अधिक एक्यूरेसी भी मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








