World's First SMS NFT: 91 लाख रुपए में बिका दुनिया का पहला SMS, जानें पूरी ख़बर
नॉन फंजेबल टोकन (Non-Fungible Token) या एनएफटी (NFT) टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबसे चर्चित विषय बना हुआ हैं। साथ ही अब इस मार्केट में कई सेलिब्रिटी भी कदम रख चुके है जिसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, युवराज सिंह और रोहित शर्मा ने भी एंट्री मार दी है। वहीं अब दुनिया का पहला SMS की NFT लाखों रुपये में बेची गई है।

91 लाख में बेची गई पहले SMS की NFT
तो जानकारी के लिए आपको बता दें कि SMS की यह 91 लाख रुपये ($121,000) में बेची गई है। बता दें कि जो इस एनएफटी में SMS को नीलाम किया है वो 3 दिसम्बर 1992 को वोडाफोन के जरिये भेजा गया था। वहीं उस मैसेज की बात करें तो इस SMS में 15 कैरेक्टर्स - "Merry Christmas" थे। वहीं आपको बता दें कि यह एसएमएस प्रोग्रामर नील पैपवर्थ ने अपनी कलीग रिचर्ज जारविस को भेजा क्रिसमस की बधाई देने के लिए भेजा था।
कहाँ होगा इस NFT के पैसों का इस्तेमाल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दुनिया के पहले SMS की NFT (एनएफटी) को पेरिस के अगट्स (Aguttes) ऑक्शन हाउस ने नीलामी कराई थी और उन्होंने 1-2 लाख यूरो में इसके बिकने का अनुमान लगाया गया था। इस एनएफटी के पैसों का इस्तेमाल चैरिटी में किया जाएगा।
तेजी से पॉपुलर हो रही है NFT
पिछले कुछ महीनों से एनएफटी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इससे पहले विकिपीडिया के एक NFT को हाल ही में $750,000 में नीलामी के लिए रखा गया था। वहीं मार्च में ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने एनएफटी के रूप में अपना पहला ट्वीट $2.9 मिलियन से अधिक में बेचा था। जबकि वज़ीरएक्स ने हाल ही में घोषणा की है कि वह मैसूर के शासकों वाडियार वंश की विरासत, संस्कृति और लोककथाओं को दर्शाने वाला एक एनएफटी कलेक्शन लॉन्च करेगा।
क्या है NFT (Non-Fungible Token)?
अब बात आती है कि आखिर NFT यानी नॉन-फंजिबल टोकन्स क्या है। तो आपको बता दें कि एनएफटी (NFT) एक तरह का डिजिटल एसेट है जो किसी यूनिक फिजिकल या डिजिटल आइटम के मालिकाना हक को लिंक करता है। यह एसेट कोई पेंटिंग, रियल एस्टेट, म्यूजिक या वीडियो भी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







