Home
News

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल फोन जिनकी कीमत है करोड़ों रुपये

टेक्नोलॉजी के जमाने में आपने लाखों रुपये के मोबाइल फोन और स्मार्टफोन तो देखें होंगे लेकिन आपको शायद ही पता है कि सबसे महंगा फोन कौनसा है और उसकी कीमत क्या हो सकती हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि दुनिया में सबसे महंगा फोन कौनसा है और उसकी कीमत कितनी है। इसमें सबसे महंगा फोन 9.3 करोड़ रुपये हैं। खैर डिटेल्स में जानते हैं इन सबसे महंगे मोबाइल फोन के बारे में।

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल फोन जिनकी कीमत है करोड़ों रुपये

ये हैं दुनिया के कुछ सबसे महंगे मोबाइल फोन जिनकी कीमत है करोड़ों रुपये

आइये आज हम आपको यहाँ कुछ सबसे महंगे मोबाइल फोन के बारे में बताते हैं जिनकी कीमत कई करोड़ों रुपये हैं।

डायमंड क्रिप्टो स्मार्टफोन

इस लिस्ट में पहले स्थान पर आता है डायमंड क्रिप्टो स्मार्टफोन जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत 9.3 करोड़ रुपये हैं। उड़ गए न हौस। जी हाँ, इसकी कीमत सच में 9.3 करोड़ रुपये हैं। अब अगर इसकी खासियत की बात करें, तो यह मोबाइल फोन 50 हीरों और 18 कैरेट के सोने से बनाया गया है।

गोल्डविश ले मिलियन

गोल्डविश ले मिलियन मोबाइल फोन की कीमत 7.7 करोड़ रुपये हैं। इसकी खासियत यह है कि इसकी बॉडी को 18 कैरेट के शुद्ध सोने और 1.20 लाख हीरों से बनाई गई है।

ग्रेसो लग्जर लॉस वेगास

तीसरे नंबर पर आता है ग्रेसो लग्जर लॉस वेगास फोन। इसकी कीमत 7.1 करोड़ रुपये हैं। खासियत की बात करें तो ब्लैक डायमंड, 180 ग्राम शुद्ध गोल्ड, और साथ ही इसमें नीलम के बटन भी लगे हुए हैं। इस कारण इसकी कीमत करोड़ों रुपये हैं।

गोल्डफोन कैवियार (iPhone 12)

आईफोन जी हाँ, इस लिस्ट में iPhone 12 भी शामिल है जिसको नाम गोल्डफोन कैवियार दिया गया है। इसकी कीमत 1.26 करोड़ रुपये हैं। खासियत की बात करें, तो यह मोबाइल फोन 1 किलोग्राम के शुद्ध सोने से बनाया गया है।

कैवियार आईफोन प्रो प्योर गोल्ड

18 कैरेट सोने और शुद्ध हीरो से जड़ा कैवियार आईफोन प्रो जिसकी कीमत 90 लाख रुपये रखी गई हैं।

गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा कैवियार

सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा कैवियार की कीमत 14.5 लाख रुपये हैं। इसकी खासियत यह है कि यह फोन गोल्ड, डायमंड, टाइटेनियम और प्योर लेदर जैसे चीजों से बनाया गया हैं।

तो ये जो हमने मोबाइल फोन बताये हैं ये दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल फोन हैं और इनकी कीमत करोड़ों रुपये रखी गई है जो कि काफी ज्यादा हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
World's Most Expensive Mobile Phone, Prices in Crores
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X