Home
News

वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा माइक्रोफोन

वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा माइक्रोफोन

ईरान के वैज्ञानिको ने दावा किया है कि उन्‍होंने दुनिया का सबसे छोटा माइक्रोफोन बनाया है अब इस दावे में कितनी सच्‍चाई है इसका पता तो पूरी जांच कि बाद ही लगेगा। वैज्ञानिक के अनुसार इस अनोखे माइक्रोफोन का इस्‍तेमाल बधिरों को सुनने में मदद के तौर पर किया जाएगा।

न्‍यूज एजेंसी आईएसएनए के अनुसार दुनिया के इस सबसे छोटे माइक्रोफोन की लम्‍बाई और चौड़ाई 0.5 मिमि है। माइक्रोफोन को बबोल शहर में स्थित नोशिरवानी विश्वविद्यालय के बहराम अजिजुल्लाह गांजी ने बनाया है।

उन्‍होंन कहा है कि वे इस माइक्रोफोन को गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड में दर्ज करने के लिए आवेदन करेंगे। नए मिनी माइक्रोफोन से दिल की बीमारियों के साथ-साथ भ्रूण के स्‍वास्‍थ की जांच भी हो सकेगी। माइक्रोफोन की सबसे खास बात है इसकी कीमत जो काफी कम होगी।

इसके अलावा यह ऊर्जा की खपत भी कम करेगा। इतना ही नहीं इस छोटे से माइक्रोफोन का उपयोग दूरसंचार प्रणालियों, सूचना संग्रह उपकरणों और रक्षा प्रणालियों में भी किया जा सकेगा। फिलहाल दुनिया का सबसे छोटा माइक्रोफोन अभी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध नहीं है मगर जल्‍द ये काफी कम कीमत में पेश किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X