Home
News

मिड-रेंज में धड़ाधड़ बिक रहे इस कंपनी के फोन, जानें टॉप पर कौन?

Worldwide Smartphone Market: ग्लोबल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री में मामूली सी बढ़त देखने को मिली है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और चीन में कमजोर मांग के बावजूद दुनिया भर में लोगों ने नए स्मार्टफोन खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।

2025 की दूसरी तिमाही (Q2 2025) में साल-दर-साल 1% की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। IDC (इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही में कुल 295.2 मिलियन यूनिट स्मार्टफोन शिप किए गए, जो पिछले साल की समान अवधि में 292.2 मिलियन थे। यानी, लगभग 3 मिलियन यूनिट का इजाफा हुआ है।

मिड-रेंज में धड़ाधड़ बिक रहे इस कंपनी के फोन

IDC की रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, विदेशी मुद्रा में अस्थिरता और व्यापार टैरिफ के उतार-चढ़ाव जैसे मैक्रोइकोनॉमिक कारकों ने उपभोक्ताओं को स्मार्टफोन पर खर्च कम करने के लिए मजबूर किया है, खासकर बजट सेगमेंट में।

IDC की वरिष्ठ रिसर्च डायरेक्टर नबीला पॉपल ने बताया, आर्थिक अनिश्चितता सबसे ज्यादा असर कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स पर डालती है, जहां ग्राहक अत्यधिक संवेदनशील होते हैं। इसी कारण लो-एंड एंड्रॉइड डिवाइसेज की मांग में भारी गिरावट आई है, जिससे कुल बाजार की ग्रोथ पर असर पड़ा।

एपल का क्या है हाल?

चीन में भी प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा। 618 ई-कॉमर्स फेस्टिवल के दौरान बिक्री तो बढ़ी, लेकिन कंपनियों ने सिर्फ पुराने स्टॉक को क्लियर किया, जिससे शिपमेंट में बढ़ोतरी नहीं हो सकी। एपल ने इस दौरान चीन में टॉप ब्रांड का दर्जा हासिल किया, लेकिन Q2 में उसकी चीन में ग्रोथ 1% गिर गई। हालांकि, उभरते बाजारों में जबरदस्त प्रदर्शन से Apple की ग्लोबल ग्रोथ 1.5% रही।

मिड-रेंज में सैमसंग का छाया

IDC के वाइस प्रेसिडेंट फ्रांसिस्को जेरोनिमो के अनुसार, सैमसंग ने इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 58 मिलियन यूनिट्स की बिक्री के साथ 19.7% बाजार हिस्सेदारी हासिल की। इसके नए Galaxy A36 और A56 मॉडल्स में AI फीचर्स के जुड़ने से मिड-रेंज सेगमेंट में बिक्री को बढ़ावा मिला। AI फीचर्स को रिटेल में अच्छे से प्रमोट किया गया, जिससे ग्राहक आकर्षित हुए।

IDC का मानना है कि लगातार आठवीं तिमाही में हुई यह ग्रोथ 2013 के बाद पहली बार देखने को मिली है, और यह आने वाले समय में स्मार्टफोन बाजार की मजबूती का संकेत है।

रैंक कंपनी शिपमेंट (Q2 2025) (मिलियन यूनिट्स) मार्केट शेयर YoY बदलाव
1 Samsung 58 19.70% +7.9%
2 Apple 46.4 15.70% +1.5%
3 Xiaomi 42.5 14.40% +0.6%
4 vivo 27.1 9.20% +4.8%
5 Transsion 25.1 8.50% -1.70%
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X