आपके Aadhaar Card पर कितने SIM निकले हैं? ऐसे करें तुरंत चेक
भारत में सिम कार्ड फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई बार ठग आपकी जानकारी के बिना ही आपके नाम पर नए मोबाइल कनेक्शन जारी करवा लेते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने अपने संचार साथी पोर्टल पर TAFCOP फीचर शुरू किया है।
इसके जरिए आप यह पता लगा सकते हैं कि आपके आधार नंबर पर कितने SIM कार्ड एक्टिव हैं। अगर आपके नाम पर कोई फर्जी सिम चल रही है तो मुसीबत गले पड़ सकती है। इसलिए तुरंत चेक कर लेने में ही भलाई है।

आधार से जुड़ी सिम पर सरकार की गाइडलाइन
भारत में मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। एक व्यक्ति के नाम पर देशभर में अधिकतम 9 सिम कार्ड हो सकते हैं। हालांकि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में यह सीमा 6 सिम कार्ड तक है। लेकिन कई बार धोखाधड़ी के कारण लोगों के नाम पर अनधिकृत सिम जुड़ जाते हैं।
कैसे करें चेक?
- सबसे पहले sancharsaathi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Citizen Centric Services सेक्शन में जाकर Know Your Mobile Connections पर क्लिक करें।
- अब अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे दर्ज करें।
- इसके बाद पोर्टल आपके आधार से जुड़े सभी मोबाइल नंबर स्क्रीन पर दिखा देगा।
अगर संदिग्ध सिम मिले तो क्या करें?
अगर आपके आधार पर कोई अनजान नंबर जुड़ा है, तो आप पोर्टल पर जाकर उसे तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं।
यूजर चाहे तो उस नंबर को "Not My Number" मार्क करके डिस्कनेक्ट करा सकता है।
अगर कोई नंबर अब आपके काम का नहीं है, तो उसे "Not Required" सिलेक्ट कर सकते हैं।
शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित टेलीकॉम कंपनी उस सिम को डिएक्टिवेट कर देगी।
ऑटो SMS अलर्ट भी मिलेगा
अगर आपके आधार से 9 से ज्यादा सिम कार्ड जुड़े हुए हैं, तो आपको अपने मोबाइल पर अपने-आप SMS अलर्ट मिल जाएगा। ऐसे में आप समय रहते अनचाहे नंबर हटवा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








