क्या इस स्मार्टफोन के लिए 22,000 रुपए देना चाहेंगे आप
किसी भी फोन को लेने से पहले उसकी डिज़ाइन, फीचर के अलावा और कौन-कौन सी चीजें हैं जो आप देखते हैं। जैसे उसमें कितने मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है, प्री लोडेड एप्स कौन-कौन सी है साथ में इंटरनल मैमोरी कितनी है।
पढ़ें: जब फोटोशॉप से बराक और मिशेल ओबामा की तस्वीर का हुआ ये हाल
उसी के हिसाब से आप उसकी कीमत अदा करते हैं लेकिन अगर कोई आपको सिर्फ कॉल और एसएमएस करने वाले फोन के लिए 22,000 रुपए देने के लिए कहे तो उसे आप पागल से ज्यादा क्या कहेंगे।
मार्केट में Punkt MP01 नाम का एक ऐसा ही फोन आया है जिसमें फीचर के नाम पर सिर्फ कॉल और एसएमएस करने की सुविधा ही दी गई है लेकिन इसकी कीमत 22,000 रुपए है। जो इसके फीचरों के बिल्कुल उलटा है।
1
Punkt MP01 देखने में एक कॉर्डलेस फोन की तरह दिखाई देता है। इस फ़ोन से आप कॉलिंग कर सकते हैं और एसएमएस भी भेज सकते हैं।
2
इस फोन में एक छोटी सी स्क्रीन के साथ मोनोक्रोमेटिक डिस्प्ले दिया गया है। जो कि इसकी बैटरी लाइफ को बढ़ाएगा।
3
कंपनी के मुताबिक इस फोन को ऐसा इसलिए डिजाईन किया गया है, कि यूज़र फोन से परेशान न हों। इस फोन में आपको फालतू के न कोई अलर्टस मिलेंगे न ही नोटिफिकेशन।
4
अगर आपको लग रहा है कि आप सच में अपने स्मार्टफोन के व्यर्थ के अलर्ट्स और अपडेटस से परेशान हो गए हैं और आप सच में एक ऐसा फोन चाहते हैं जो आपको बात बात पर परेशान न करे। और अगर आप सोच रहे हैं कि यह फोन आपके लिए एक दम सही है तो आपको बता दें कि इस फीचर फोन की कीमत 22,000 रूपए है।
5
कंपनी का कहना है कि इस फोन के जरिए वो केवल कम्युनिकेशन पर फोकस करना चाहते हैं न कि एक डिसट्रैकशन डिवाइस पर।


Click it and Unblock the Notifications








