WWDC 2025: Apple का बड़ा ऐलान! इस दिन होगा सबसे बड़ा डेवलपर इवेंट; नए Mac Pro की होगी एंट्री
WWDC 2025: Apple हर साल अपने सालाना डेवलपर इवेंट का आयोजन करता है। इस बार भी कंपनी ने इसकी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। आपको बता दें कि यह कंपनी का सबसे बड़ा डेवलपर इवेंट है। WWDC 2025 (Worldwide Developers Conference) जल्द ही शुरू होने वाला है।
इस इवेंट में कंपनी नए सॉफ्टवेयर अपडेट और हार्डवेयर लॉन्च के बारे में जानकारी देती है। WWDC 2025 9 जून से 13 जून तक चलेगा। इसके तहत ऑनलाइन सेशन, डेवलपर लैब और ऐप्पल पार्क (क्यूपर्टिनो) में एक इन-पर्सन इवेंट किया जाएगा। आइए इस इवेंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे देख सकते हैं इवेंट?
- दुनिया भर में लाखों लोग ऐसे हैं, जो इस इवेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं, ऐसे में पहला सवाल यह उठता है कि आप इस इवेंट में कैसे शामिल हो सकते हैं।
- बता दें कि Apple अपने इस खास इवेंट को Apple.com, Apple Developer ऐप, Apple Developer वेबसाइट, Apple TV और YouTube पर लाइव स्ट्रीम करेगा।
- इस इवेंट की शुरुआत 9 जून को सुबह 10:00 AM PT यानी भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे की जाएगी।
WWDC 2025 का शेड्यूल
जैसा कि हम बता चुके हैं कि इवेंट 9 जून से शुरू होकर 13 जून तक लाइव रहेगा। यहां हम इसके शेड्यूल के बारे में जानेंगे।
- 9 जून को Apple keynote के जरिए नए सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर के बारे में जानकारी देगा और अपडेट को रोलआउट करेगा।
- इसके अलावा 9 जून को स्टेट ऑफ द यूनियन (State of the Union) के जरिए डेवलपर्स के लिए पेश किए गए नए सॉफ्टवेयर पर पूरी जानकारी देगा।
- 10-13 जून को ऑनलाइन सेशन, वन-ऑन-वन डेवलपर लैब और ऐप्पल डेवलपर फोरम का आयोजन किया जाएगा।
- हालांकि इवेंट की ज्यादातर एक्टिविटीज ऑनलाइन ही की जाएंगी, लेकिन कुछ डेवलपर्स और स्टूडेंट्स को इन-पर्सन ऐप्पल पार्क में आने के लिए इनवाइट किया जाएगा।
- बता दें कि इन-पर्सन एंट्री लॉटरी सिस्टम से होती है, जिसमें Apple Developer Program के मेंबर्स, Entrepreneur Camp के स्टूडेंट्स, Swift Student Challenge विनर और Developer Enterprise Program के मेंबर्स शामिल होंगे।
WWDC 2025 में क्या होगा खास?
iOS 19 और iPadOS 19 की अनाउंसमेंट
- रिपोर्ट की मानें तो iOS 7 के बाद यह सबसे बड़ा डिजाइन अपडेट होगा। इस बार iOS 19 और iPadOS 19 को एक बड़े विज़ुअल ओवरहॉल के साथ लॉन्च किया जाएगा।
- इसमें नए आइकन, मेनू और सिस्टम बटन पेश किए जाएंगे, जिससे iPhone, iPad और Mac बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।
- अपडेट में इंटरफेस में राउंड आइकन और ट्रांसलूसेंट एलिमेंट्स जोड़े जाएंगे, जो Vision Pro से प्रेरित होंगे।
- इसके साथ ही डार्क मोड और विजुअल एनीमेशन को और बेहतर बनाया जाएगा।
macOS 16
- WWDC में macOS 16 को लेकर भी कई सुधार किए जाएंगे, ताकि यह iOS और iPadOS के साथ और बेहतर तरीके से काम करे।
- इसमें नए ऐप आइकन और अपडेटेड मेनू भी जोड़े जाएंगे।
- इसके अलावा macOS और iOS के बीच एक स्मूथ इंटीग्रेशन की दिशा में भी कंपनी काम कर रही है।
- नए अपडेट के साथ Apple द्वारा Safari, Messages, और Apple Mail जैसी सिस्टम ऐप्स में भी सुधार किए जा सकते हैं।
watchOS 12 और tvOS 19
- WWDC में कंपनी watchOS 12 में हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के नए फीचर्स जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।
- नए अपडेट के साथ Apple Watch के स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और AI-पावर्ड हेल्थ कोचिंग को बेहतर बनाया जा सकता है।
- वहीं अगर tvOS 19 की बात करें तो इसमें Apple TV और HomeKit डिवाइस के लिए नया इंटीग्रेशन आने की उम्मीद है।
visionOS 3
- Apple Vision Pro के लिए भी कंपनी नए फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है।
- इसे और अधिक एडवांस बनाने के लिए Apple visionOS 3 लॉन्च कर सकता है।
- नए अपडेट के साथ स्पैशियल कंप्यूटिंग (Spatial Computing) को और अधिक रिफाइन किया जाएगा।
- Apple Vision Pro में ऐप नेविगेशन और परफॉर्मेंस में भी सुधार किया जाएगा।
- इसके साथ ही Vision Pro के लिए नए हैंड-ट्रैकिंग जेस्चर्स और मल्टीटास्किंग फीचर्स आ सकते हैं।
क्या नया Mac Pro लेगा एंट्री?
- आपको बता दें कि आमतौर पर WWDC सॉफ्टवेयर-बेस्ड इवेंट है, लेकिन पिछले कुछ सालों में कंपनी ने कई बार इसमें हार्डवेयर को भी पेश किया है।
- ऐसे में यह उम्मीद करना गलत नहीं होगा कि इस इवेंट में नए Mac Pro को भी पेश किया जा सकता है।
- अगर कंपनी नया Mac Pro लाती है तो यह Apple का सबसे पावरफुल मैक होगा।
- इसमें M3 Ultra या M4 चिपसेट हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








