Home
News

X डाउन, भारत समेत कई देशों के यूजर्स को पोस्ट देखने में आ रही समस्या

Elon Musk का X प्लेटफॉर्म बुधवार की सुबह अचानक से डाउन हो गया, जिसकी वजह से यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जानकारी सामने आई है कि भारत में कई यूजर्स इस प्लेटफॉर्म की सर्विस को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।

इसके बाद लोगों ने रिपोर्ट करना शुरू किया और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे लेकर पोस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा आउटेज वेबसाइट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट down detector पर भी बहुत से लोगों ने पोस्ट करना शुरू कर दिया।

X डाउन का भारत समेत कई देशों के यूजर्स पर दिखा प्रभाव

Something Went Wrong का मैसेज आ रहा नजर

लेकिन X के डाउन होने की खबरें सुबह 9 बजे के बाद से आना शुरू हुई, जहां बहुत से यूजर्स ने रिपोर्ट की, कई लोगों ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करना शुरू किया और स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए। दरअसल, X प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अपने अकाउंट्स पर पोस्ट को नहीं देख पा रहे हैं। जैसे ही यूजर्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट देखने की कोशिश करते हैं, वैसे ही इसमें Something Went Wrong, Try Reloading का मैसेज नजर स्क्रीन पर नजर आने लगता है।

X हुआ डाउन

डाउन डिटेक्टर के अनुसार, X के डाउन होने की रिपोर्ट बुधवार को करीब सुबह 9 बजे से शुरू हुई और कुछ मिनट बाद यह संख्या 1 हजार के पार पहुंच गई। इसको लेकर बहुत से यूजर्स ने पोस्ट किया और इसके डाउन होने के बारे में जानकारी शेयर की।

बता दें कि X एक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है, जिस पर कई यूजर्स अपने पसंद के अभिनेता, नेता और अन्य लोगों की पोस्ट देखते हैं और उस पर अपना रिएक्शन भी देते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड से जुड़ी सारी अपडेट और लेटेस्ट न्यूज भी प्राप्त होती है।

ऐसे में X का डाउन होना पूरी दुनिया के लोगों को इस तरह की अपडेट्स से वंचित करता है। X के डाउन होने का असर भारत के साथ-साथ कई देशों में नजर आया। फिलहाल कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है और इस आउटेज के पीछे की क्या वजह रही है इसका भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk's X platform suddenly went down on Wednesday morning, due to which users had to face a lot of problems. Information has come to light that many users in India were not able to access the service of this platform.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X