Home
News

Xiaomi 14 Civi की कीमत में ₹16000 से ज्यादा की कटौती, Amazon पर जबरदस्त डील

अगर आप Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। Amazon पर इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की गई है, जिससे अब यह फोन पहले के मुकाबले काफी सस्ते में उपलब्ध है।

दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और 32MP डुअल सेल्फी कैमरा के साथ यह डिवाइस कम बजट में प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन बनकर सामने आया है।

Xiaomi 14 Civi की कीमत में ₹16000 से ज्यादा की कटौती

Amazon पर Xiaomi 14 Civi की डील

Xiaomi 14 Civi को भारत में ₹42,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन फिलहाल Amazon पर यह स्मार्टफोन ₹26,999 में लिस्ट किया गया है। यानी कंपनी की तरफ से सीधे ₹16,000 का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इसके अलावा, Scapia Federal Bank क्रेडिट कार्ड EMI से भुगतान करने पर ग्राहकों को 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिसकी अधिकतम सीमा ₹1,500 है। वहीं, No Cost EMI का विकल्प भी मौजूद है, जो सिर्फ ₹949 प्रति माह से शुरू होता है।

अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो Amazon पर ₹25,400 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Xiaomi 14 Civi के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Xiaomi 14 Civi में Qualcomm का पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है। फोन में 4,700mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.55-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+, Dolby Vision और 68 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है। साथ ही, इसे Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Xiaomi 14 Civi में डुअल 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बनाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X