इंतजार खत्म, आज Xiaomi 14 Civi Panda Edition, Redmi Pad Pro 5G सहित ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च
Xiaomi India आज यानी 29 जुलाई को भारतीय बाजार में Xiaomi 14 Civi Limited Panda Edition, Redmi Pad Pro, Redmi Pad Pro 5G और Redmi Pad SE 4G सहित कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी की यह लॉन्चिंग इसके ऑफिशियली YouTube चैनल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
यहां देखें लॉन्चिंग- अगर आप भी शाओमी के इस लॉन्च इवेंट को देखना चाहते हैं, तो दोपहर 12:00 बजे Xiaomi India के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जहां आप इसे देख सकेंगे। Xiaomi की प्रेस रिलीज के अनुसार, टैबलेट लाइनअप Xiaomi 14 CIVI LE Panda डिजाइन के विशेष संस्करण के साथ लॉन्च होगा।

चलिए आगे Xiaomi के आने वाले डिवाइसेस पर एक नजर डालते हैं। आपको बता दें, Redmi Pad Pro 5G में लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा और यह HyperOS पर चलता है। इस डिवाइस को एक बड़ा डिस्प्ले के साथ IP53 रेटिंग मिले हैं।
यह Xiaomi की दुनिया का पहला टैबलेट है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉनच किया जा रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 10000mAh की बैटरी दी है। बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी यह सुनिश्चित करती है कि, यूजर हर जगह कनेक्टेड रहें।

वहीं Redmi Pad SE 4G में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर मिल रहे हैं। यह डिवाइस डुअल सिम स्लॉट के साथ 4G+4G कॉलिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर हर समय कनेक्टेड रहता है।
इसमें बैटरी लाइफ की बात करें तो इसे 6650mAh की बैटरी से पैक्ड किया गया है। यह टैबलेट फॉरेस्ट ग्रीन, अर्बन ग्रे और ओशन ब्लू 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Xiaomi 14 Civi लिमिटेड एडिशन - Xiaomi आज अपने लॉन्च इवेंट में Xioami 14 Civi Panda एडिशन का लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च करेगा। जून में लॉन्च किया गया Xiaomi 14 Civi भारत में डेब्यू करने वाला पहला Civi स्मार्टफोन था। इस डिवाइस में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट शामिल किया गया है, जिसे 12GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।
स्मार्टफोन में Leica Summilux लेंस और डुअल-टेक्सचर डिजाइन है। नए एडिशन में बोल्ड ब्लैक मिरर फिनिश और शानदार वेगन लेदर कॉम्बो होगा। लिमिटेड एडिशन Xiaomi 14 Civi वेरिएंट के स्पेक्स मूल के समान ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications







