Xiaomi की पावरफुल सीरीज भारत में लॉन्च, फोटोग्राफी शौकीनों के होंगे मजे; शानदार है कैमरा सेटअप
Xiaomi ने भारत में अपनी नई Xiaomi 15 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 64,999 रुपये है। कंपनी ने दो मॉडल पेश किए हैं जिसमें स्टैंडर्ड और Ultra वेरिएंट शामिल हैं। स्टैंडर्ड मॉडल उन यूजर्स के लिए है, जो किफायती कीमत पर एक फ्लैगशिप फोन चाहते हैं।
Xiaomi 15 Ultra उन लोगों के लिए है जो प्रीमियम कैमरा सिस्टम और बेहतरीन परफॉर्मेंस का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। यहां इनकी कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में बताने वाले हैं।

Xiaomi 15 की कीमत, सेल डेट और ऑफर्स
Xiaomi 15 की कीमत 64,999 रुपये से शुरू होती है। लॉन्च ऑफर के तहत ICICI बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये की इंस्टेंट छूट मिलेगी, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 59,999 रुपये रह जाएगी। Xiaomi 15 Ultra की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई है हालांकि, ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर इस पर 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। जिससे इसकी कीमत घटकर 99,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा Xiaomi 15 Ultra के साथ कंपनी Photography Kit Legend Edition फ्री में दे रही है। सीरीज की प्री-बुकिंग 19 मार्च से शुरू होगी।
Xiaomi 15 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi 15 Ultra अपने प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आता है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।
फोन का फ्रेम एल्युमिनियम से बना है और डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए Xiaomi Shield Glass 2.0 दिया गया है। जिसे कंपनी ने 16 गुना ज्यादा मजबूत बताया है। फोन ब्लैक टेक्सचर्ड फिनिश और व्हाइट सर्कुलर इचिंग्स वाले दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
शाओमी 15 अल्ट्रा में 6.73-इंच का एमोलेड LTPO डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3200x1440 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 1Hz से 120Hz तक डायनामिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है यह HDR10+ और Dolby Vision को भी सपोर्ट करता है।
कैमरा डिपार्टमेंट में यह फोन 50MP के मेन कैमरा के साथ आता है, जिसमें 70mm टेलीफोटो लेंस और Samsung का 200MP HP9 सेंसर वाला 100mm जूम कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 14mm अल्ट्रावाइड लेंस भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है
शाओमी 15 अल्ट्रा में 5,410mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
Xiaomi 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi 15 भी Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 16GB तक रैम दी गई है हालांकि, इसका डिस्प्ले 6.36-इंच LTPO AMOLED पैनल है जिसका रेजोल्यूशन 1200 x 2670 पिक्सल है। यह 1Hz से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है
कैमरा सेटअप में Xiaomi 15 में 50MP का मेन कैमरा 60mm टेलीफोटो लेंस और 14mm अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है वहीं फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है।
भारत में Xiaomi 15 का बैटरी कैपेसिटी 5,240mAh है, जबकि चीन में लॉन्च मॉडल में 5,400mAh की बैटरी दी गई थी। यह 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Xiaomi 15 सीरीज में IP68 रेटिंग भी दी गई है जिससे यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट बनता है।


Click it and Unblock the Notifications








