Xiaomi 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कीमत में कौन बेहतर?
Apple और Xiaomi ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स iPhone 17 Pro Max और Xiaomi 17 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। दोनों टेक दिग्गज हाई-एंड यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं, जो एडवांस फीचर्स, शानदार कैमरा और आकर्षक डिजाइन चाहते हैं, बिना किसी समझौते के।
iPhone 17 Pro Max में कंपनी का नया A19 Pro चिप, iOS 26 और रीडिजाइन चेसिस दिया गया है। वहीं, Xiaomi ने अपने फोन में डिस्प्ले, फीचर्स और कैमरा को इस तरह अपग्रेड किया है कि यह सीधा Apple के फ्लैगशिप मॉडल को टक्कर देता है।

इस साल Xiaomi ने अपनी 16 सीरीज को स्किप करके सीधा 17 सीरीज लॉन्च की है, जिससे यह साफ है कि कंपनी अब Apple के साथ सीधी मुकाबला चाहती है। आइए देखते हैं, दोनों फ्लैगशिप फोन्स के बीच किसमें क्या खास है।
डिस्प्ले
iPhone 17 Pro Max में 6.9-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR, True Tone और P3 कलर गामट का सपोर्ट है। यह डिस्प्ले कलर एक्यूरेसी और ब्राइटनेस के मामले में बेहतरीन है।
वहीं, Xiaomi 17 Pro Max में भी 6.9-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसे Longjing Glass 3.0 से प्रोटेक्ट किया गया है। इसकी ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है, जो iPhone से कहीं ज्यादा है।
Xiaomi ने एक सेकेंडरी 2.7-2.9-इंच रियर डिस्प्ले भी दी है, जो सेल्फी मिरर, डिजिटल वॉच या गेमिंग स्क्रीन के रूप में काम कर सकती है। यह फीचर Apple के फोन में मौजूद नहीं है। साथ ही इसमें 1.5K रेजॉल्यूशन, HDR10+, Dolby Vision, और 1Hz-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट है।
कैमरा सेटअप
iPhone 17 Pro Max में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
* 48MP मेन सेंसर
* अल्ट्रा-वाइड लेंस
* टेलीफोटो लेंस (4X ऑप्टिकल जूम के साथ)
वहीं Xiaomi 17 Pro Max में Leica ट्यून किया गया ट्रिपल कैमरा सिस्टम है।
* 50MP मेन सेंसर
* 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5X ऑप्टिकल जूम)
* अल्ट्रा-वाइड लेंस
सेल्फी के लिए iPhone में 18MP फ्रंट कैमरा, जबकि Xiaomi में 50MP का सेल्फी सेंसर दिया गया है यानी फ्रंट कैमरा के मामले में Xiaomi आगे है।
परफॉर्मेंस
iPhone 17 Pro Max में Apple का सबसे पावरफुल A19 Pro चिप है, जिसे 12GB RAM और 2TB स्टोरेज तक के साथ पेश किया गया है। फोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए Vapor Chamber Cooling सिस्टम भी दिया गया है।
वहीं, Xiaomi 17 Pro Max में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक का विकल्प मिलता है। यह HyperOS 3 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है।
दोनों ही फोन्स परफॉर्मेंस के लिहाज से बेहतरीन हैं, लेकिन Xiaomi ज्यादा कस्टमाइजेशन और पावर यूजर्स के लिए एडवांस विकल्प प्रदान करता है।
बैटरी और चार्जिंग
iPhone 17 Pro Max में कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी ऑफिशियली नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 5088mAh बैटरी दी गई है, जो 40W वायर्ड और 15W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
इसके मुकाबले Xiaomi 17 Pro Max में बड़ी 7500mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड HyperCharge, 50W वायरलेस HyperCharge और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
iPhone 17 Pro Max में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन और IP68 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सेफ बनाती है। वहीं, Xiaomi 17 Pro Max में डुअल-स्क्रीन डिजाइन, Magic Back Screen और Dragon Crystal Glass दिया गया है। Xiaomi का डिजाइन ज्यादा इनोवेटिव और इंटरएक्टिव है, जबकि iPhone अपने क्लासिक और प्रीमियम लुक पर फोकस रखता है।
कीमत: कौन ज्यादा वैल्यू ऑफर करता है?
iPhone 17 Pro Max की कीमत भारत में ₹1,49,900 (256GB वेरिएंट) से शुरू होती है। वहीं, Xiaomi 17 Pro Max चीन में CNY 5,999 (12GB + 512GB), CNY 6,299 (16GB + 512GB) और CNY 6,999 (16GB + 1TB) में उपलब्ध है। भारतीय कीमत का अनुमान लगाएं तो Xiaomi मॉडल लगभग ₹68,000-₹80,000 की रेंज में आ सकता है।
कौन है बेहतर डील?
अगर आप प्रोफेशनल कैमरा एक्सपीरियंस, ज्यादा बैटरी बैकअप और तेज चार्जिंग चाहते हैं, तो Xiaomi 17 Pro Max आपको बेहतर वैल्यू देगा। वहीं, अगर आप iOS इकोसिस्टम, ब्रांड वैल्यू और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं, तो iPhone 17 Pro Max आपके लिए परफेक्ट चॉइस है।


Click it and Unblock the Notifications








