Home
News

iPhone 17 की टेंशन बढ़ाने आ रही Xiaomi 17 Series, लॉन्च से पहले मचाया धमाल

iPhone 17 Pro पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सुर्खियों में है, लेकिन अब Xiaomi ने भी अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज से बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने हाल ही में अपने Xiaomi 17 Series का ऐलान किया है, जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, शाओमी ने अभी तक इसकी सटीक लॉन्च डेट या टाइमलाइन साझा नहीं की है। लेकिन इसके बाद भी अपकमिंग सीरीज को लेकर यूजर्स के बीच अच्छा बज बन गया है।

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में भारत में एक इवेंट के दौरान 17 सीरीज की झलक दिखाई थी। इससे पहले यह स्मार्टफोन पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च हो चुका है, जहां इसके फीचर्स और डिटेल्स सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि इस सीरीज का सबसे आकर्षक मॉडल Xiaomi 17 Pro Max है, जिसमें रीयर सेकेंडरी स्क्रीन भी दी गई है।

iPhone 17 या Xiaomi 17 किसका पलड़ा भारी?

क्या भारत में भी मिलेगा Xiaomi 17 Pro Max?

Xiaomi 17 सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट यह है कि यह दुनिया के पहले स्मार्टफोन्स में से है, जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आता है। यह क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर है, जो आने वाले 6-10 महीनों तक अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिलेगा।

भारत में शाओमी 17 सीरीज का सीधा मुकाबला एपल की लेटेस्ट आईफोन 17 सीरीज के साथ देखने को मिलेगा। चीन के बाजार में पहले से ही ये दोनों प्रोडक्ट अवेलेबल हैं। हालांकि, शाओमी का भारतीय वेरिएंट चीनी वेरिएंट से थोड़ा अलग हो सकता है।

सबसे बड़ा सवाल ये?

लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत में 17 Pro और 17 Pro Max लॉन्च होंगे? शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मॉडल फिलहाल चीन तक ही सीमित रह सकते हैं। वहीं, शाओमी ग्लोबल मार्केट के लिए शायद एक अलग मॉडल - Xiaomi 17 Ultra पेश कर सकती है।

Xiaomi 17 Specifications

डिस्प्ले: 6.3-इंच OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट

प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite Gen 5

रैम और स्टोरेज: 16GB RAM, 1TB तक स्टोरेज

सॉफ्टवेयर: Android 16 आधारित HyperOS 3

कैमरा: 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम (Leica ट्यूनिंग के साथ)

बैटरी: 7,000mAh

चार्जिंग: 100W वायर्ड और 50W वायरलेस

Xiaomi 17 की कीमत

भारत में Xiaomi 17 की कीमत लगभग 75,000 रुपये से शुरू हो सकती है। हालांकि, फीचर्स और वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमत 80,000 रुपये के पार भी जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X