Home
News

Xiaomi 17 Ultra Leak: 4 नहीं, अब मिलेंगे सिर्फ 3 कैमरे! शाओमी कर रहा है बड़ी तैयारी

प्रीमियम स्मार्टफोन फोटोग्राफी की दुनिया में अपनी धाक जमा चुके Xiaomi की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 17 Ultra को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। लीक हुई रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी इस बार अपने कैमरा डिजाइन में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है, जो पहली नजर में फैंस को चौंका सकता है।

ताजा लीक्स के मुताबिक, Xiaomi 17 Ultra में पिछले मॉडल (Xiaomi 15 Ultra) की तरह 4 कैमरे नहीं, बल्कि सिर्फ 3 रियर कैमरे देखने को मिल सकते हैं। याद दिला दें कि Xiaomi 15 Ultra भारत में 1,09,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था।

Xiaomi 17 Ultra Leak: 4 नहीं, अब मिलेंगे सिर्फ 3 कैमरे!

क्या यह एक डाउनग्रेड है?

पहली बार सुनने में यह एक डाउनग्रेड लग सकता है क्योंकि Xiaomi 15 Ultra में चार कैमरे थे, जिसमें दो अलग-अलग टेलीफोटो लेंस शामिल थे। लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि यह शाओमी का एक सोचा-समझा फैसला है। कंपनी अब नंबर्स गेम (ज्यादा कैमरे) से हटकर सेंसर क्वालिटी और साइज पर फोकस कर रही है। लीक हुई तस्वीरों में कैमरा मॉड्यूल में चार कटआउट दिख रहे हैं, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि लेंस सिर्फ तीन में ही हैं।

Xiaomi 17 Ultra के संभावित कैमरा स्पेसिफिकेशन

XiaomiTime की रिपोर्ट और इंटरनल कोडनेम Nezha के हवाले से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक फोन का कैमरा सेटअप कुछ ऐसा होगा।

  • प्राइमरी कैमरा: 50MP
  • टेलीफोटो कैमरा: 200MP (जो सैमसंग के अल्ट्रा मॉडल्स को टक्कर देगा)
  • अल्ट्रा-वाइड कैमरा: 50MP
  • फ्रंट कैमरा: 50MP (OV50ME सेंसर)

200MP टेलीफोटो लेंस का जादू

इस सेटअप की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो यूनिट बताया जा रहा है। लीक के अनुसार यह नई 4×4 RMSC टेक्नोलॉजी का यूज करेगा। आसान भाषा में कहें तो, यह एक ही लेंस अलग-अलग जूम लेवल्स (जैसे 3x और 5x) पर बिना क्वालिटी खोए फोटो खींच सकेगा।

यही कारण है कि शाओमी ने दो अलग-अलग जूम लेंस को हटाकर एक ही पावरफुल 200MP लेंस लगाने का फैसला किया है। अगर यह तकनीक सही से काम करती है, तो यह लंबी दूरी की फोटोग्राफी में सैमसंग (Samsung Galaxy Ultra) के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

कब होगा लॉन्च?

खबरों के मुताबिक, Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है। चीन में इसके दिसंबर या जनवरी की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसके बाद इसे ग्लोबल और भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X