Xiaomi 17 Ultra अगले हफ्ते होगा लॉन्च! 200MP कैमरा और नया डिजाइन उड़ा देगा होश
Xiaomi अपनी फ्लैगशिप सीरीज का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि वह अपनी हाल ही में लॉन्च हुई Xiaomi 17 सीरीज में एक नया और सबसे पावरफुल मॉडल जोड़ने जा रही है। हम बात कर रहे हैं Xiaomi 17 Ultra की।
कंपनी इस महीने के अंत में चीन में Xiaomi 17 Ultra को पेश करेगी। यह फोन मौजूदा Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max लाइनअप का हिस्सा बनेगा। खास बात यह है कि इसमें Leica-ट्यून कैमरा सिस्टम मिलेगा, जो फोटोग्राफी के अनुभव को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।

Xiaomi 17 Ultra: कब होगा लॉन्च?
कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के जरिए अपडेट दिया है कि Xiaomi 17 Ultra अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होगा।
संभावित तारीख: शाओमी ने अभी तक सटीक तारीख नहीं बताई है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स का दावा है कि लॉन्च इवेंट 22 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच हो सकता है। कुछ सूत्रों का कहना है कि यह 26 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है और इसके प्री-ऑर्डर एक दिन पहले शुरू हो जाएंगे।
कीमत और वेरिएंट
कीमत के मामले में शाओमी अपने पुराने पैटर्न को फॉलो कर सकती है। पिछले मॉडल (Xiaomi 15 Ultra) की लॉन्च कीमत को देखें तो 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 83,343 रुपये) थी। 16GB+1TB मॉडल की कीमत CNY 7,799 (लगभग 1,00,015 रुपये) थी। उम्मीद है कि Xiaomi 17 Ultra भी इसी प्राइस रेंज के आसपास आएगा।
डिजाइन और कैमरा
शाओमी और Leica ने अपनी साझेदारी को अपडेट किया है और अब वे स्ट्रैटेजिक को-क्रिएशन एप्रोच की तरफ बढ़ रहे हैं। Xiaomi 17 Ultra इस नई साझेदारी के तहत बना पहला फोन होगा।
नया डिजाइन: लीक हुई लाइव इमेज से पता चलता है कि फोन के पिछले हिस्से पर एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल होगा। यह एक बड़ा बदलाव है क्योंकि Xiaomi 15 Ultra में गोलाकार कैमरा डिजाइन था।
कैमरा स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें क्वाड-कैमरा सेटअप होगा।
- 50MP का मेन कैमरा
- 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
- 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन के अंदर भी दमदार हार्डवेयर देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि Xiaomi 17 Ultra में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। यह प्रोसेसर फोन को सुपरफास्ट स्पीड और बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस देगा।


Click it and Unblock the Notifications







