Home
News

200MP कैमरा और जादुई जूम के साथ आएगा नया Xiaomi 17 Ultra, जानें डिटेल

स्मार्टफोन फोटोग्राफी की दुनिया में Xiaomi एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है। कंपनी अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra बहुत जल्द लॉन्च करने जा रही है, जो सीधे तौर पर Xiaomi 15 Ultra की जगह लेगा।

चीन में इसी हफ्ते (25 दिसंबर) दस्तक देने वाले इस फोन का सबसे बड़ा हथियार इसका कैमरा है, जिसे लीजेंडरी कैमरा कंपनी Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया है। अगर आप मोबाइल से DSLR जैसी फोटो खींचने का शौक रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।

Xiaomi 17 Ultra: 200MP कैमरा और Leica लेंस के साथ जल्द होगा लॉन्च!

कैमरा

लीक्स की मानें तो Xiaomi 17 Ultra का कैमरा सिस्टम अब तक का सबसे एडवांस सेटअप हो सकता है। इसमें 50MP का 1-इंच वाला OmniVision OV50X सेंसर होगा, जो कम रोशनी में भी गजब की डिटेल कैप्चर करेगा। सबसे बड़ी चर्चा इसके 200MP वाले टेलीफोटो कैमरे की है।

इसमें कंटीन्यूअस ऑप्टिकल जूम टेक्नोलॉजी होगी, जिससे आप 3x से लेकर 7x तक बिना क्वालिटी खोए जूम कर सकेंगे। यह Xiaomi का पहला फोन होगा, जिसमें Leica का खास APO जूम कैमरा मिलेगा, जो मैक्रो फोटोग्राफी और कलर्स की सटीकता में चार चांद लगा देगा।

डिजाइन और डिस्प्ले

इसमें 6.85 इंच की OLED स्क्रीन होगी जो हाई रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फोन में फ्लैट डिस्प्ले के साथ राउंड कॉर्नर और एक यूनिक सर्कुलर वॉल्यूम बटन देखने को मिलेगा, जो इसे प्रीमियम फील देता है। कंपनी ने एक वीडियो टीज़र में इसके Starry Sky Green कलर को दिखाया है। इसमें खास कणों का इस्तेमाल किया गया है जो रात में तारों भरे आसमान जैसा चमकते हैं। इसके अलावा क्लासिक ब्लैक और व्हाइट ऑप्शन भी मिलेंगे।

पावर और परफॉरमेंस

सुंदरता के साथ-साथ इसमें बेजोड़ ताकत भी है। खबरों के मुताबिक, यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही इसे चार्ज करने के लिए 100W की वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है, जो मिनटों में फोन को फुल चार्ज कर देगा।

भारत में कब होगा लॉन्च?

चीन में यह फोन 25 दिसंबर को लॉन्च हो रहा है। फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में यह मार्च 2026 के आसपास (MWC के बाद) आ सकता है। प्रीमियम फीचर्स की कीमत भी प्रीमियम होगी। भारत में इसकी अनुमानित कीमत ₹1,05,000 से ₹1,15,000 के बीच हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X