Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17T की लॉन्च टाइमलाइन लीक, जानिए कब होगी एंट्री
Xiaomi भारत में अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन नई रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च टाइमलाइन पहले के अनुमान से थोड़ी बदल सकती है। Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लेकर सामने आया है कि इन दोनों स्मार्टफोन्स ने BIS सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है, जो आमतौर पर लॉन्च से पहले का अहम संकेत माना जाता है।
हालांकि, जहां पहले रिपोर्ट्स में जनवरी या फरवरी 2026 में लॉन्च की बात कही जा रही थी, वहीं अब नए लीक्स इशारा कर रहे हैं कि भारतीय ग्राहकों को इन फोन्स के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Xiaomi 17 सीरीज की भारत लॉन्च डेट में बदलाव?
टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को भारत में मार्च 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, तीसरा मॉडल Xiaomi 17T इन दोनों से अलग लॉन्च हो सकता है और इसके एक महीने बाद, यानी अप्रैल 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, टिप्स्टर ने यह भी साफ किया है कि यह टाइमलाइन अभी पूरी तरह कन्फर्म नहीं है और इसमें बदलाव संभव है। फिलहाल Xiaomi की ओर से भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ग्लोबल लॉन्च से मिले अहम संकेत
Xiaomi ने अपनी ग्लोबल लॉन्च स्ट्रैटेजी को लेकर सीमित जानकारी दी है। कंपनी के Group Vice President और CMO Xu Fei ने कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17 Ultra को जनवरी 2026 में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा।
हालांकि, यह साफ नहीं किया गया है कि भारत इस पहले फेज में शामिल होगा या नहीं। नए लीक के मुताबिक, भारत में Xiaomi 17 और 17 Ultra की एंट्री ग्लोबल लॉन्च के करीब दो महीने बाद हो सकती है, जो Xiaomi के पुराने लॉन्च पैटर्न से मेल खाता है।
Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 के फीचर्स (चीन वर्जन)
चीन में Xiaomi ने 25 दिसंबर को Xiaomi 17 Ultra लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत CNY 6,999 (करीब ₹83,990) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट CNY 8,499 (करीब ₹1,01,990) में आता है।
Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है। वहीं, Xiaomi 17 में 6.3-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलता है।
भारत में कीमत और उपलब्धता
फिलहाल Xiaomi ने भारत के लिए कीमत, सेल डेट या वेरिएंट्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में मार्च-अप्रैल 2026 की लॉन्च टाइमलाइन पूरी तरह से लीक्स पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications







