श्याओमी स्मार्ट टीवी, 22,990 रुपए में सबकुछ तो मिल रहा है
जब टीवी ने स्मार्ट टीवी की ओंर रुख किया तो सबसे ज्यादा असर कीमतों में देखने को मिला, साधारण टीवी के मुकाबले स्मार्टटीवी के लिए हमें कई गुना ज्यादा पैसे पे करने पडते थे लेकिन श्याओमी ने इस फर्क को एक तरह से खत्म कर दिया है। इस समय कंपनी के तीन मॉडल भारत में उपलब्ध है 32 इंच, 43 इंच और 55 इंच, सभी मॉडल्स में स्मार्ट फीचर दिए गए हैं। आज हम जिस मॉडल की बात करने जा रहे हैं वो है Mi LED Smart TV 4A जिसकी स्क्रीन साइज है 43 इंच।

सबसे पहले कंपनी कीमत से ही मार्केट में तहलका मचा दिया इससे आधे कंपटीटर को ऐसे ही बाहर हो गए, वहीं इसके फीचर्स इस रेंज में दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। श्याओमी Mi TV 4A स्मार्ट टीवी ऑनलाइन और ऑफलाइन मी स्टोर से 22,990 रुपए में खरीदी जा सकती है हालाकि इसकी सेल शुरु होते ही कुछ ही मिनटों में टीवी आउट ऑफ स्टॉक दिखने लगती है।
क्वालिटी
टीवी की बॉडी क्वालिटी की बात करें तो इसके किनारे प्लास्टिक के बने हुए है जो खास इंप्रेसिव नहीं लगते वहीं नीचे की ओंर स्टेंड भी प्लास्टिक के ही दिए गए है कंपनी ने हो सकता है ऐसा इसकी कीमत कम करने के लिए किया हो। इसकी मोटाई 214 एमएम है जो इसके हायर यानी 53 इंच वाले वर्जन से काफी ज्यादा है लेकिन इस रेंज के दूसरे टीवी पर नजर डालें तो इसे ठीक कहा जा सकता है।
परफार्मेस और स्क्रीन क्वलिटी
ये एक स्मार्ट लिड टीवी है जिसमें फुल एचडी 1920 x 1080 रेज्यूलूशन दिया गया है, लेकिन इसके व्यूइंग एंगल काफी अच्छे हैं जिसे 178 डिग्री से भी देखा जा सकता है वहीं स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 Hz है जो ज्यादा बेहतर ग्राफिक और व्यू देता है। बेहतर साउंड के लिए इसमें 20 वॉट के स्पीकर नीचे की ओंर दिए गए हैं इन्हें 10-10 वॉट में अलग-अलग कर दिया गया है, वॉल्यूम काफी अच्छा है जो इस रेंज के दूसरे टीवी में कम ही मिलेगा।
64 बिट का क्वॉड कोर प्रोसेसर, मॉली 450 MP3, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी इसमें आपको मिलेगी, कुल मिलाकर इतना जान लीजिए फैमली स्मार्टटीवी के लिए पॉवरफुल न सही लेकिन परफेक्ट कम्बीनेशन कह सकते हैं।
भाषाओं का सपोर्ट
Mi TV 4A में कुल 15 भाषाओं का कंटेंट सपोर्ट दिया गया है जिसमें हिन्दी, मराठी, गुजराती, बंगाली, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और मलयालम शामिल है। वहीं इसका सिस्टम 13 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
बाकी की चीजे लिखने में हो सकता है समझ में न आएं इसके लिए टीवी का वीडियो ही देख लीजिए


Click it and Unblock the Notifications







