Home
News

शाओमी चैलेंज : 19 लाख से ज़्यादा का इनाम और Redmi Note 4 जीतने का मौका

By Neha
Xiaomi Mi A1 First Impressions (Hindi)

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है। शाओमी ने इस कॉन्टेस्ट में 30,000 डॉलर यानी करीब 19 लाख 48 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। शाओमी का ये कॉन्टेस्ट एक फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट है, जिसे फोटोग्राफी चैलेंज नाम दिया गया है। अगर आप अच्छी फोटो क्लिक करने का शौक रखते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आप भी इस चैलेंज में हिस्सा लेकर 19 लाख 48 हजार रुपए जीत सकते हैं, लेकिन आपके पास Xiaomi Mi A1 स्मार्टफोन होना चाहिए।

शाओमी चैलेंज : 19 लाख से ज़्यादा का इनाम और Redmi Note 4 जीतने का मौका

दरअसल शाओमी ने इस चैलेंज के लिए एक शर्त रखी है कि चैलेंज में पेश की गई फोटो Xiaomi Mi A1 स्मार्टफोन से क्लिक की गई हो और आपको ये बताना होगा फोटो खीचनें के लिए आपको क्या प्रेरित करता है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये चैलेंज आपके लिए नहीं है, क्योंकि आपके Xiaomi Mi A1 स्मार्टफोन नहीं है, तो बता दें कि आप फिर भी इस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेकर Redmi Note 4, Mi A1 जीत सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे अच्छी फोटो के लिए वोट करना होगा। शाओमी के इस फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आपको मी की ऑफिशियल वेबसाइट mi.com पर रजिस्टर कर मांगी गई जानकारियां बतानी होगी। फोटो के लिए यहां पर अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है, जिनमें लाइफस्टाइल, नेचर, एनिमल्स, लैंडस्केप और पीपल के साथ और भी कई कैटेगरी हैं।

चीनी कंपनी की तरफ से इस कंप्टीशन का आयोजन इंडिया, रसिया, विएतनाम और इंडोनेशिया में किया जा रहा है। यह चैलेंज आज यानी 20 अक्टूबर से शुरू हो चुका है, इसमें शामिल होने के लिए आप 11 दिसंबर तक फोटो भेज सकते हैं। विजेता की घोषणा शाओमी 20 दिसंबर तक करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi annouces Mi A1 photography challenge with a prize money of 19 lakh 48 thousand. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X