दिल्ली हाईकोर्ट ने श्याओमी स्मार्टफोन पर लगाया बैन, जानिए क्यों ?
चाइनीज़ स्मार्टफोन मेकर श्याओमी पर दिक्कते आनी शुरु हो गईं हैं कुछ समय पहले इंडियन एयरफोर्स ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था की आर्मी वाले श्याओमी के फोन न प्रयोग करें क्योंकि श्याओमी फोन का डेटा सेंटर चाइना में है जिससे उनकी कुछ जरूरी जानकारी चाइना में जा सकती हैं। वहीं अब दिल्ली हाईकोर्ट ने श्याओमी स्मार्टफोन की भारत में बिक्री और मैन्यूफैक्चरिंग पर रोक लगा दी है।
लॉलीपॉप में दिए गए 10 फीचर जो किटकैट में नहीं मिलेंगे आपको
दिल्ली हाई कार्ट ने ये फैसला सोनी एरिक्सन इंडिया की दलील सुनने के बाद दिया जिसमें कहा गया है श्याओमी स्टैंडर्ड स्पेशल पेटेंट (SEPs) का उल्लंघन कर रहा है। अदालत ने ये फैसला सोनी एरिक्सन द्वारा दर्ज किए गए केस को देखते हुए लिया है हालाकि केस दर्ज होने का एक कारण ये भी बताया जा रहा है कि भारत में श्याओमी की तरफ से कोई भी सामने नहीं आया यानी ये फैसला सिर्फ एक तरफ के बयान को देखते हुए दिया गया है।

इस रोक के बाद फ्लिपकार्ट श्याओमी फोन की बिक्री नहीं कर पाएगा और न ही कंपनी भारत में फोन इंपोर्ट कर सकेगी। श्याओमी के इंडिया चीफ मनु जैन ने इस घटना के बाद कहा है उन्हें कोर्ट की तरफ से अभी कोई लीगल नोटिस नहीं मिला है हम जल्द ही एरिक्सन के साथ मिलकर इस समस्या का हल निकाल लेंगे।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications