Xiaomi बना दुनिया का टॉप स्मार्टफोन ब्रांड, Samsung को छोड़ा पीछे
Xiaomi ने जून 2021 के दौरान दुनिया में नंबर एक स्मार्टफोन विक्रेता के रूप में एक नया रिकॉर्ड बनाया है और इस मामले में उन्होंने सैमसंग और ऐप्पल दोनों को ही पीछे छोड़ दिया है। शाओमी कुछ समय से भारत में टॉप स्मार्टफोन कंपनी रही है और इस साल जून तिमाही में इसने यूरोप में सैमसंग को पीछे छोड़ दिया और अब, इसने जून में पूरी दुनिया में Samsung कंपनी को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही यह पहला मौका है जब Xiaomi स्मार्टफोन पहले स्थान पर रहा है।

Xiaomi बना दुनिया का टॉप स्मार्टफोन ब्रांड
रिपोर्ट के अनुसार, जून 2021 में Xiaomi की बिक्री महीने-दर-महीने 26 प्रतिशत बढ़ी है, इस कारण यह सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड भी बन गया है। इसके अलावा आपको बता दें कि शाओमी बिक्री के मामले में Q2 2021 के लिए विश्व स्तर पर नंबर दो ब्रांड भी था, और 2011 में कंपनी के आने के बाद लगभग 800 मिलियन स्मार्टफोन बेचे हैं।
हुवावे में आई गिरावट का इस चीनी कंपनी ने पूरा फायदा उठाया है। वहीं दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार काउंटरपॉइंट के रिसर्च डायरेक्टर, तरुण पाठक ने कहा है, "जब से हुवावे में गिरावट शुरू हुई, उसके बाद से ही चीनी कंपनी शाओमी ने इस बात का पूरा फायदा उठाया है। उसकी कमी को पूरा करने के लिए लगातार आक्रामक प्रयास किया है। शाओमी ने चीन, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका जैसे देशों में हुवावे और हॉनर के बाजार पर कब्जा किया है।"
वहीं रिपोर्ट में आगे कहा है कि अगर वियतनाम में स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो सैमसंग कंपनी के प्रॉडक्शन में काफी प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि Xiaomi कोरियाई ब्रांड से हिस्सेदारी हासिल करना जारी रखेगी। साथ ही सैमसंग के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा क्योंकि यह फोल्डेबल और फ्लिप फोन पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए कोविड-19 के खराब दौर से गुजर रहा है।
कितनी प्रतिशत है शाओमी की मार्केट में हिस्सेदारी
Xiaomi वर्तमान में जून 2021 में 17.1 प्रतिशत की मार्केट हिस्सेदारी के साथ ग्लोबल स्मार्टफोन सेल्स चार्ट में सबसे आगे है, इसके बाद सैमसंग 15.7 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर और Apple 14.3 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। इस प्रकार सैमसंग को पहले स्थान पर आने के लिए मुकाम इतना आसान नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications