23 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है Xiaomi Black Shark 2
चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने इस साल के अप्रैल महीने में अपना गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किया था। उस स्मार्टफोन का नाम Xiaomi Black Shark था। अब शाओमी कंपनी इसी फोन के अपग्रेड वर्जन Xiaomi Black Shark 2 को लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस फोन को 23 अक्टूबर यानि कल ही लॉन्च कर सकती है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक अब इस फोन की लॉन्चिंग डेट भी तय हो चुकी है। ब्लैक शार्क के आधिकारिक अकाउंट से Weibo पर टीजर पोस्टर को पोस्ट किया गया है।

TENAA लिस्टिंग और गीकबेंच के मुताबिक इस फोन को 23 अक्टूबर को लॉन्च के बाद हैंडसेट को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जल्द उपलब्ध कराया जा सकता है। आपको बता दें कि ब्लैक शार्क की ग्लोबल वेबसाइट लाइव हो चुकी है। लिहाजा अब संभव है कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को कंपनी लॉन्च के बाद शुरू कर सकती है।
अब इस फोन के कुछ खास फीचर्स के ऊपर नजर डालते हैं। टीना लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में गेमिंग स्मार्टफोन के मद्देनजर 4000 एमएएच की दमदार बैटरी भी दी गई है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर शामिल है। इसके अलावा ग्राफिक्स के लिए इस हैंडसेट में एड्रेनो 630 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। वहीं गेमिंग का अच्छा अनुभव लेने के लिए इस फोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है।
इस फोन की संभवत: कीमत की बात करें तो फिलहाल तो किसी तय कीमत का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन Xiaomi Black Shark की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन यानि करीब 31,100 रुपए से शुरू होती है। जिसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट यूजर्स को मिलता है। जबकि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन यानि करीब 36,300 रुपए है। लिहाजा अब देखना दिलचस्प होगा कि Xiaomi Black Shark 2 को किस कीमत पर लॉन्च किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








