Xiaomi लेकर आया बेहतरीन और एडवांस टेक्नोलॉजी वाला फैन, पावर बैंक से भी कर सकेंगे यूज
Xiaomi ने अपने कुछ नए फीचर्स के साथ Mijia Smart DC Inverter Floor Fan 1X का एडवांस वर्जन लॉन्च किया है। ये नया Xiaomi Mijia फ्लोर फैन कमरे में हाई क्वालिटी एयर फ्लो प्रोवाइड करने के लिए 7 कस्टमाइज बड़े विंग शेप साइज के फैन ब्लेड का इस्तेमाल करता है।
Xiaomi Mijia Smart DC Inverter Floor Fan 1X की कीमत
Xiaomi Mijia Smart DC Inverter Floor Fan 1X की कीमत 249 युआन (लगभग 2,841 रुपये) है। इस फ्लोर फैन को चीन में JD.Com जैसे रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। लेकिन इस फैन की चीन के बाहर उपलब्धता की फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Xiaomi Mijia Smart DC Inverter Floor Fan 1X स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi Mijia Smart DC Inverter Floor Fan 1X का अपग्रेड वर्जन यूएसबी-सी पावर बैंक के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। कहने का मतलब यह है कि अगर लाइट चली जाती है और आपको इस फैन का इस्तेमाल करना है तो आप पावर के साथ कनेक्ट कर इसे इस्तेमाल कर सकेंगे।
इतना ही नहीं ये फैन गर्मी के समय एयर सर्कुलेशन को फास्ट करने के लिए फ्लोर फैन को एयर कंडीशन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। शाओमी का फ्लोर फैन ठंडी हवो को भी समान रूप से फ्लो करता है।
बहुत कम पावर को अब्जॉर्ब करता है यह फैन
यह फैन टाइप-सी यूनिवर्सल इंटरफेस से लैस है और इसे स्टैंडर्ड 18 वॉट एडाप्टर या पावर बैंक के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। यह गैजेट 8 अलग-अलग कंडीशन में स्टीमुलेट वेरिएबल फ्रीक्वेंसी नेचुरल विंड प्रदान करने के लिए एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है।
यह घर की सेटिंग में एक यूनिक और कंफर्टैबल नेचुरल विंड आउटपुट प्रदान करता है। इसके अलावा फैन एक DC वैरिएबल फ्रीक्वेंसी मोटर का इस्तेमाल करता है, जो कि स्मूथ एयर सप्लाई प्रदान करता है। इसकी पावर रेटिंग 1.6 वॉट इतनी कम है, जिसकी वजह से यह फैन पावर को बहुत कम इस्तेमाल करता है।
फैन में मौजूद है वॉयस कंट्रोल सिस्टम
डिवाइस को दूर से कंट्रोल करने के लिए Xiaomi Mijia Smart DC Inverter Floor Fan 1X को होम ऐप से लिंक किया जा सकता है। ऐप टाइम स्विच भी देता है और Xios Ai वॉयस कंट्रोल को सपोर्ट भी करता है।
यूजर्स इस ऐप के जरिए विंड स्पीड और फ्लोर फैन के ऑपरेशनल साइकल को भी कस्टमाइज कर सकते हैं। यह डायरेक्ट विंड मोड में 100 विंड स्पीड एडजेस्टमेंट का सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








