Xiaomi Buds 4, Xiaomi Watch S2 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Xiaomi ने 1 दिसंबर को चीन में एक नए लॉन्च इवेंट की मेजबानी करेगा। कंपनी 1 दिसंबर को होने वाले इवेंट में अपनी नई Xiaomi 13 फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च करेगी। Xiaomi 13 सीरीज़ के साथ, चीनी टेक दिग्गज नए पहनने योग्य डिवाइस भी लॉन्च करेगी। जिसमें Xiaomi Buds 4 और Xiaomi Watch S2, Xiaomi 13 लॉन्च इवेंट में अपनी शुरुआत करेंगे।
कंपनी ने दो डिवाइस के बारे में किसी भी डिटेल्स को लेकर खुलासा नहीं किया है। इस बीच, एक नई रिपोर्ट में Xiaomi के दो प्रोडक्टों की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। आइए Xiaomi Buds 4 और Xiaomi Watch S2 की कीमत, स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
Xiaomi बड्स 4, वॉच S2 की कीमत
Xiaomi ने चीन में बड्स 4 के लॉन्च को टीज किया है। कंपनी ने लॉन्च से पहले अपने नए ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स के डिजाइन का भी खुलासा किया है। बड्स 4 में एयरपॉड्स 2 जैसा डिजाइन होगा। Earbuds में एक ओपन-ईयर डिजाइन है, जिसमें माइक्रोफ़ोन कटआउट है। Xiaomi ने चार्जिंग केस के डिजाइन को भी टीज किया है, जिसमें डुअल-टोन फिनिश है। हम प्रजेंट में स्पेसिफिकेशन के बारे में नहीं जानते हैं लेकिन इसकी कीमत ऑनलाइन लीक हो गई हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में Xiaomi Buds 4 की कीमत RMB 600 (लगभग 6,800 रुपये) से शुरू होगी। अगर भारत में लॉन्च किया जाता है, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि बड्स 4 लगभग 7,500 रुपये में मिलेगा।

टिपस्टर इशान अग्रवाल ने बताया कि Xiaomi Watch S2 की कीमत का भी खुलासा हुआ है। Xiaomi की अपकिंग स्मार्टवॉच की कीमत वॉच S1 के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह दो साइज में लॉन्च होगा। Watch S2 42mm की कीमत RMB 999 (लगभग 11,400 रुपये) होगी। वॉच S2 का 46mm वैरिएंट भी होगा।
Watch S2 वेरिएंट के कलर
रिपोर्ट में Watch s2 के दोनों वेरिएंट के कलर ऑप्शनों का भी खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 42mm वेरिएंट को ब्लैक और गोल्ड कलर में लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, 46mm वैरिएंट, ब्लैक और सिल्वर शेड्स में डेब्यू करेगा।
Xiaomi की आने वाली स्मार्टवॉच में सर्कुलर डायल हो सकती है। इसमें स्टेनलेस स्टील फ्रेम के साथ AMOLED डिस्प्ले भी हो सकता है। इसके अलावा, लीक हुए डिटेल्स से पता चलता है कि रूट ट्रैकिंग और नेविगेशन के लिए ब्लूटूथ कॉलिंग और जीपीएस का सपोर्ट होगा। ये फीचर watch s1 में पहले से ही मौजूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications








