शाओमी ने कोरोनावायरस की वजह से कैंसल किया रेडमी नोट 9 का लॉन्च इवेंट
कोरोना वायरस ने चीन से शुरुआत की थी और अब धीरे-धीरे पूरे दुनिया में फैलते हुए इसका प्रकोप भारत तक भी पहुंच गया है। भारत में इस प्रकोप के फैलने को रोकने के लिए शाओमी कंपनी ने एक कदम उठाया है। शाओमी इंडिया ने कल ट्वीट करके कहा है कि इस जानलेवा बीमारी को फैलने से रोकने के लिए शाओमी कंपनी मार्च भर में किसी भी फोन लॉन्च के लिए कोई इवेंट आयोजित नहीं करेगी। रेडमी के अगले फोन की लॉन्चिंग ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए किसी भी तरह का इवेंट आयोजित नहीं किया जाएगा ताकि ज्यादा लोग एक जगह पर इकठ्ठा ना हो और कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

शाओमी ने रद्द किया लॉन्च इवेंट
शाओमी इंडिया के मुख्य मनु कुमार जैन ने एक मुख्य अपडेट नोटिस जारी करते हुए ट्वीट किया है। उनके नोटिस में लिखा है कि वो 12 मार्च को दोपहर 12 बजे दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट में अपनी अगली नोट सीरीज Redmi Note 9 सीरीज को लॉन्च करने के लिए तैयार और काफी उत्साहित थे।
अब दुर्भाग्यवश कोरोनावायरस (COVID-19) की वजह से रेडमी कंपनी ने कहा कि उनके लिए उनके फैन्स और सभी का स्वास्थ्य ज्यादा महत्वपूर्ण है इसलिए वो रेडमी नोट 9 सीरीज की ऑन-ग्राउंड-लॉन्च-इवेंट को रद्द कर रहे हैं। 12 मार्च को इस फोन की लॉन्चिंग ऑनलाइन माध्यमों के जरिए की जाएगी।
शाओमी इंडिया का ट्वीट
शाओमी इंडिया के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शाओमी इंडिया के एमडी मनु कुमार जैन अपने हस्ताक्षर की हुई एक नोटिस की फोटो को ट्वीट किया और उसमें लिखा कि वो मार्च में अपने फोन लॉन्चिंग के लिए कोई भी ऑन ग्राउंड इवेंट आयोजित नहीं करेंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले फरवरी में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानि MWC 2020 के इवेंट को भी इसी कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से रद्द कर दिया गया था। उसके बाद रियलमी कंपनी ने अपने पहले 5जी फोन Realme X50 Pro के लॉन्च के लिए एक शानदार इवेंट का आयोजन किया था लेकिन कोरोनावायरस की वजह से ही रियलमी कंपनी ने भी अपने लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया और अपना पहला 5जी फोन ऑनलाइन ही लॉन्च किया है।


Click it and Unblock the Notifications








